हाईकोर्ट का बड़ा फैसला-पसंद-नापसंद पर पुलिस नहीं खोल सकती हिस्ट्रीशीट:

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि पुलिस को किसी व्यक्ति की पसंद या नापसंद के आधार पर हिस्ट्रीशीट खोलने का निरंकुश अधिकार प्राप्त नहीं है, कोर्ट ने कहा कि यह नागरिकों की मौलिक स्वतंत्रता पर हमला है और पुलिस के पास ऐसी “अनियंत्रित” व “अनैतिक” शक्ति नहीं हो सकती।

हाईकोर्ट ने जोर देकर कहा कि हिस्ट्रीशीट तभी खोली जा सकती है जब ठोस और विश्वसनीय सबूत मौजूद हों, केवल संदेह या व्यक्तिगत कारणों से इसे खोला जाना कानून और न्याय दोनों के खिलाफ है।

कोर्ट ने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश पुलिस विनियमावली के नियम 228 और 240 पुलिस को इस तरह का अधिकार नहीं देते कि वे मनमाने ढंग से किसी नागरिक का नाम निगरानी रजिस्टर में दर्ज कर सकें।

इस फैसले में जस्टिस सिद्धार्थ और जस्टिस संतोष राय की खंडपीठ ने सिद्धार्थनगर एसपी के 23 जून 2025 के आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें मोहम्मद वजीर की हिस्ट्रीशीट बंद करने की अर्जी खारिज कर दी गई थी।

केस का बैकग्राउंड :
* याची मोहम्मद वजीर के खिलाफ सिर्फ एक मामला (2016 का गोहत्या अधिनियम) दर्ज था।
* इसके अलावा उनके खिलाफ कोई अन्य FIR, NCR या शिकायत नहीं थी।
* फिर भी पुलिस ने उनके खिलाफ हिस्ट्रीशीट खोल दी और अर्जी खारिज कर दी।

पीड़ित ने हाईकोर्ट में दलील दी कि यह कदम पुलिस नियमावली के पैरा 228, 229, 231, 233 आदि का उल्लंघन है, क्योंकि केवल एक पुरानी घटना को आधार बनाकर हिस्ट्रीशीट नहीं खोली जा सकती।

कोर्ट का अवलोकन :
हिस्ट्रीशीट सामान्यतः उन्हीं व्यक्तियों की खोली जाती है जिनका पिछला आपराधिक रिकॉर्ड हो, जो आदतन अपराधी हों या पूर्व में दोषी ठहराए गए हों।
* आठ साल पुराना गोहत्या अधिनियम का एकलौता केस किसी को आदतन अपराधी नहीं बनाता।**
* सुप्रीम कोर्ट के गोविंद बनाम म.प्र. राज्य (1975) और मलक सिंह बनाम पंजाब-हरियाणा राज्य (1980) जैसे पुराने फैसलों का हवाला देते हुए कहा गया कि पुलिस विनियमों का दुरुपयोग मनमानी निगरानी के लिए नहीं हो सकता।

हाईकोर्ट का निष्कर्ष :
* पुलिस अधीक्षक ने याची का आवेदन “लापरवाही से और बिना आधार” खारिज किया।
* पुलिस के पास यह साबित करने के लिए कोई ठोस सामग्री नहीं थी कि याची अपराध की प्रकृति में शामिल है।
* हिस्ट्रीशीट खोलने का कोई औचित्य नहीं था।

नतीजतन, हाईकोर्ट ने हिस्ट्रीशीट खोलने का आदेश रद्द कर दिया और याचिका को मंजूरी दे दी।

  • Related Posts

    पुरंदरपुर में पार्टी के दौरान चली गोली, 17 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप:
    • September 18, 2026

    पुरंदरपुर (महराजगंज)। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के परसोहिया, मधुकरपुर गांव में पार्टी के दौरान अचानक गोली चलने से 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जिसान हाशमी पुत्र…

    Continue reading
    धानी ब्लॉक के नगवा में बिजली व्यवस्था बदहाल, बांस-बल्ली के सहारे लटक रहे तार:
    • September 18, 2026

    महराजगंज। धानी ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम सभा नगवा में बिजली व्यवस्था लंबे समय से बदहाल बनी हुई है। गांव में पक्के विद्युत पोल के अभाव में कई जगह बांस-बल्ली के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर ट्रंप की नजर, 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार:
    पुरंदरपुर में पार्टी के दौरान चली गोली, 17 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप:
    धानी ब्लॉक के नगवा में बिजली व्यवस्था बदहाल, बांस-बल्ली के सहारे लटक रहे तार:
    PM मोदी के जन्मदिन पर दीये जलाने के अभियान पर सौरव दास का नया बयान:
    विश्वकर्मा जयंती: बृजमनगंज में नगर पंचायत की गाड़ियों का हुआ पूजन, नगर अध्यक्ष ने चढ़ाया तिलक-माल्यार्पण: