परियोजना में तेजी लाने के निर्देश, मुआवजा पाए मकान तुरंत खाली हों:

महराजगंज ; राष्ट्रीय राजमार्ग सोनौली परियोजना के निर्माण में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए एडीएम डॉ. प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में परियोजना की प्रगति, मुआवजा वितरण और प्रभावित मकानों को खाली कराने जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

अपर जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परियोजना की सीमा में आने वाले सभी मकानों को शीघ्र खाली कराया जाए, ताकि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने कहा कि जिन मकान मालिकों को पहले ही मुआवजा मिल चुका है, उनके मकानों को प्राथमिकता के साथ खाली कराने की कार्रवाई तुरंत शुरू की जाए, जिससे परियोजना का काम बिना रुकावट आगे बढ़ सके।

एडीएम ने यह भी बताया कि कुछ प्रभावित लोगों की परियोजना से जुड़ी आपत्तियों का त्वरित निस्तारण किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि मुआवजा वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में एसडीएम फरेंदा शैलेंद्र गौतम, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता देवेंद्र मणि, एई रोहित रंजन गुप्ता समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    • March 3, 2026

    नेपाल में 5 मार्च को प्रस्तावित संसदीय चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है, चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से सीमा को 72 घंटे के लिए…

    Continue reading
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    • March 2, 2026

    महाराजगंज पुलिस ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जिले को 4 जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रंगों, उमंग और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया होली का महापर्व:
    ईरान-इजराइल जंग का सीधा असर भारत पर, MEA की बड़ी कार्रवाई:
    मंदिर पर हमला, पुलिस बोली, जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई:
    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    टी20 वर्ल्ड कप 2026, चैंपियन बने तो बरसेंगे 27 करोड़ रुपये: