परियोजना में तेजी लाने के निर्देश, मुआवजा पाए मकान तुरंत खाली हों:

महराजगंज ; राष्ट्रीय राजमार्ग सोनौली परियोजना के निर्माण में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए एडीएम डॉ. प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में परियोजना की प्रगति, मुआवजा वितरण और प्रभावित मकानों को खाली कराने जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

अपर जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परियोजना की सीमा में आने वाले सभी मकानों को शीघ्र खाली कराया जाए, ताकि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने कहा कि जिन मकान मालिकों को पहले ही मुआवजा मिल चुका है, उनके मकानों को प्राथमिकता के साथ खाली कराने की कार्रवाई तुरंत शुरू की जाए, जिससे परियोजना का काम बिना रुकावट आगे बढ़ सके।

एडीएम ने यह भी बताया कि कुछ प्रभावित लोगों की परियोजना से जुड़ी आपत्तियों का त्वरित निस्तारण किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि मुआवजा वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में एसडीएम फरेंदा शैलेंद्र गौतम, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता देवेंद्र मणि, एई रोहित रंजन गुप्ता समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    फरेंदा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, महिला शिकायतकर्ताओं को मिली प्राथमिकता:
    • October 17, 2026

    महराजगंज। जनपद महराजगंज की तहसील फरेंदा में आज संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी जिलाधिकारी ने की। इस दौरान विभिन्न प्रकरणों और शिकायतों…

    Continue reading
    बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना सही नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने मौलिक अधिकार पर दिया जोर:
    • October 17, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने इंटरनेट तक पहुंच को मौलिक अधिकार बताते हुए कहा है कि बच्चों को इससे पूरी तरह दूर रखना उचित नहीं होगा। अदालत ने बच्चों को इंटरनेट के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *