भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 22वीं वाहिनी, महराजगंज के बरगदवा समवाय क्षेत्र में भारत और नेपाल के अधिकारियों द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया। इस दौरान सीमा सुरक्षा, शांति व्यवस्था और आपसी सहयोग पर विस्तृत चर्चा की गई।
निरीक्षण टीम ने नो-मेंस लैंड की भौगोलिक स्थिति का गहराई से अवलोकन किया और सीमांकन स्तंभों की दशा तथा सीमा पार आवागमन से जुड़े बिंदुओं का बारीकी से निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही सीमावर्ती ग्रामीणों के बीच आपसी सौहार्द और सहयोग बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।
एसएसबी अधिकारियों ने कहा कि भारत-नेपाल की खुली सीमा पर सुरक्षा सुनिश्चित करना और दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। इस संयुक्त निरीक्षण से दोनों देशों के सुरक्षा बलों के बीच समन्वय और विश्वास को और अधिक मजबूती मिलेगी।







