राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर सपा नेता रामगोविंद चौधरी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, बोले – महिला विरोधी मानसिकता देश के हित में नहीं :

समाजवादी चिंतक डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी ने कहा कि भारतीय संविधान में महिला हो या पुरुष, सभी को समान अधिकार प्राप्त हैं, लिंग के आधार पर किसी प्रकार के भेदभाव की अनुमति हमारा संविधान नहीं देता।

उन्होंने कहा कि भारत में अफगानिस्तान के विदेश मंत्री की आधिकारिक प्रेस वार्ता में महिला पत्रकारों को शामिल न होने देना संविधान की सार्वभौमिकता और समानता के सिद्धांत का अपमान है। यदि इस घटना की निंदा और रोकथाम नहीं की गई तथा दोषियों को दंडित नहीं किया गया, तो यह महिला विरोधी मानसिकता को बढ़ावा देगा, जो समाज और देश – दोनों के लिए घातक है।

रामगोविंद चौधरी ने कहा कि डॉ. लोहिया केवल समानता के ही नहीं, बल्कि महिलाओं को विशेष अधिकार दिए जाने के पक्षधर थे। सामाजिक परिवर्तन के लिए उनकी प्रसिद्ध ‘सप्त क्रांति’ में भी महिला सशक्तिकरण एक प्रमुख विषय रहा है।

उन्होंने कहा कि समाजवादियों की जिम्मेदारी है कि महिला विरोधी सोच रखने वाली ताकतों को घुटने टेकने पर मजबूर किया जाए और लोकतांत्रिक अधिकारों के तहत समय पर उचित कार्रवाई की जाए।

कार्यक्रम में समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद फहद, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव वरुण यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, शोहेल अबरार, सुशील कुमार पांडेय “कान्हाजी”, कोमल गुर्जर, राष्ट्रीय सचिव प्रियांशु राज यादव, शिवा यादव, अनुराग चौधरी, रुद्रवीर यादव, छोटू तोमर, लालवचन चौधरी, राजेंद्र यादव, रामाधार यादव, रणजीत चौधरी, सोनू , सुनील राम, जितेंद्र राजभर, नरेश राम, बी.एन. यादव सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    विजय दिवस पर नौतनवा में शहीदों को श्रद्धांजलि, 1971 के वीरों को किया गया नमन :
    • December 16, 2025

    नौतनवा। विजय दिवस के अवसर पर नौतनवा में 1971 के भारत–पाकिस्तान युद्ध के शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने रेलवे स्टेशन…

    Continue reading
    एलन मस्क ने रचा इतिहास, 600 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ बने दुनिया के सबसे अमीर इंसान :
    • December 16, 2025

    दुनिया के दिग्गज उद्योगपति और टेक उद्यमी एलन मस्क ने इतिहास रच दिया है, ताज़ा वैश्विक रिपोर्ट्स के अनुसार, एलन मस्क की कुल संपत्ति 600 अरब डॉलर के पार पहुंच…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बृजमनगंज- 25 वर्षीय विवाहिता फंदे से लटकी मिली, पुलिस जांच में जुटी:
    बृजमनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 बाइक बरामद, बाइक चोरी का नेटवर्क टूटा:
    विजय दिवस पर नौतनवा में शहीदों को श्रद्धांजलि, 1971 के वीरों को किया गया नमन :
    सिद्धार्थनगर- विकास से वंचित बराहपुर, बुनियादी सुविधाओं के लिए ग्रामीणों का फूटा आक्रोश :
    एलन मस्क ने रचा इतिहास, 600 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ बने दुनिया के सबसे अमीर इंसान :