राजा की हत्या करवाने वाली सोनम पर भड़कीं कंगना रनौत : कहा- औरत शादी के लिए मना नहीं कर सकती, लेकिन निर्मम हत्या की योजना बना सकती है

हनीमून के लिए शिलॉन्ग जाकर लापता हुए राजा रघुवंशी की हत्या उनकी पत्नी सोनम ने करवाई थी, सोनम गाजीपुर के ढाबे में मिल चुकी हैं, जिसके बाद पुलिस जांच जारी है, राजा रघुवंशी हत्याकांड का पर्दाफाश होने के बाद से ही पूरे देश में आक्रोश है, अब इस मामले में कंगना रनौत ने भी सोनम पर भड़कते हुए कहा है कि इस बारे में सोच-सोचकर उनके सिर में दर्द हो रहा है।

कंगना रनोट ने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा है, ये कितना बेतुका है, औरत शादी के लिए मना नहीं कर सकती क्योंकि उसे अपने ही माता-पिता से डर लगता है लेकिन वो सुपारी किलर के साथ एक निर्मम हत्या की योजना बना सकती है, यह सुबह से मेरे दिमाग में है लेकिन मैं इसे समझ नहीं पा रही हूं, उफ्फ, अब तो सिरदर्द हो रहा है, वह तलाक भी नहीं दे सकती थी या अपने प्रेमी के साथ भाग नहीं सकती थी।

अपने सोशल मीडिया पर लिखा – यह कितना बेतुका है!!

आगे एक्ट्रेस लिखती हैं, कितना क्रूर, जघन्य और सबसे बढ़कर बेतुका और मूर्ख, मूर्ख लोगों को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए, वे किसी भी समाज के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं, हम अक्सर उन पर हंसते हैं और सोचते हैं कि वे हानिरहित हैं लेकिन यह सच नहीं है, बुद्धिमान लोग अपने फायदे के लिए दूसरों को नुकसान पहुंचा सकते हैं लेकिन याद रखें कि एक मूर्ख व्यक्ति को पता नहीं होता कि वह क्या कर रहा है, अपने आस-पास के मूर्खी के प्रति बहुत सचेत रहें।

बताते चलें कि 11 मई को इंदौर में शादी होने के बाद राजा रघुवंशी पत्नी सोनम के कहने पर 20 मई को हनीमून मनाने शिलॉन्ग गए थे, 24 मई को कपल का परिवार से संपर्क टूट गया, जिसके बाद उन्हें लापता मानकर तलाश शुरू की गई, 2 जून को राजा रघुवंशी का शव खाई में मिला, जिसके बाद 8-9 जून की दरमियानी रात सोनम गाजीपुर के ढाबे में मिली, जांच में सामने आया है कि सोनम ने प्रेम प्रसंग के चलते पति राजा की हत्या की सुपारी दी थी।

  • Related Posts

    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    • March 3, 2026

    नेपाल में 5 मार्च को प्रस्तावित संसदीय चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है, चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से सीमा को 72 घंटे के लिए…

    Continue reading
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    • March 2, 2026

    महाराजगंज पुलिस ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जिले को 4 जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रंगों, उमंग और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया होली का महापर्व:
    ईरान-इजराइल जंग का सीधा असर भारत पर, MEA की बड़ी कार्रवाई:
    मंदिर पर हमला, पुलिस बोली, जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई:
    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    टी20 वर्ल्ड कप 2026, चैंपियन बने तो बरसेंगे 27 करोड़ रुपये: