महराजगंज- ग्रामीणों-बजरंग दल की सतर्कता से गौ तस्करी विफल, पुलिस के हवाले आरोपी :

महराजगंज के सोनौली थाना क्षेत्र के भगवानपुर बॉर्डर के पास रविवार को ग्रामीणों और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बड़ी सफलता हासिल की, उन्होंने एक गौ तस्कर को रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, आरोपी नेपाल में अवैध रूप से गोवंश भेजने की कोशिश कर रहा था।

जानकारी के मुताबिक, रविवार को ग्रामीणों ने कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखीं और तुरंत बजरंग दल कार्यकर्ताओं को सूचित किया। कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ मिलकर तस्कर को रोकने का प्रयास किया, थोड़ी देर हंगामे की स्थिति बनी, लेकिन ग्रामीणों की सजगता और सक्रियता से आरोपी को पकड़ लिया गया।

सूचना मिलते ही सोनौली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गौवंश समेत हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ पशु तस्करी से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों की समय पर सूझबूझ और सहयोग से गौ तस्करी की बड़ी कोशिश विफल हो गई, पुलिस ने भी इस पर सख्त रुख अपनाते हुए मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    मुंबई के ताज होटल को उड़ाने की धमकी, पुलिस और BDDS ने खंगाला पूरा परिसर:
    • July 12, 2026

    मुंबई: रविवार देर रात मुंबई के प्रतिष्ठित ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं। सूचना मिलते ही कोलाबा पुलिस,…

    Continue reading
    पहली ही बारिश में ढही लाखों की बाउंड्री वॉल, धानी बाजार के सुंदरीकरण पर उठे बड़े सवाल:
    • July 11, 2026

    महराजगंज: धानी बाजार | महराजगंज जनपद के धानी बाजार क्षेत्र से विकास कार्यों में गंभीर लापरवाही और निर्माण की गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे तैयार, 13 जुलाई को राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और सीएम योगी करेंगे उद्घाटन:
    मुंबई के ताज होटल को उड़ाने की धमकी, पुलिस और BDDS ने खंगाला पूरा परिसर:
    पहली ही बारिश में ढही लाखों की बाउंड्री वॉल, धानी बाजार के सुंदरीकरण पर उठे बड़े सवाल:
    ईरान को ट्रंप की सीधी धमकी, कहा हमला हुआ तो अमेरिका देगा विनाशकारी जवाब:
    ‘श्री रामभूमि’ में अशोक सिंघल बनेंगे अनुपम खेर, फर्स्ट लुक आया सामने: