उसका बाजार थाना क्षेत्र में बड़ी चोरी, चोरों ने परिवार को बंधक बनाकर नकदी व सामान लूटा :

सिद्धार्थनगर जनपद के उसका बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सरौली के टोला बरौली में शनिवार देर रात करीब 10 बजे बड़ी चोरी की वारदात सामने आई, घटना के दौरान छह अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर महिलाओं को बंधक बना लिया और परिवार को भयभीत करते हुए नकदी व कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

पीड़ित परिवार के अनुसार, सबसे पहले एक चोर घर में दाखिल हुआ और वहां मौजूद महिला की गर्दन पर चाकू रख दिया। इसके बाद बाकी पांच आरोपी भी घर के अंदर घुस गए और नकदी व कीमती सामान की तलाश में घर की पूरी तलाशी ली। कुछ ही मिनटों में चोरों ने घर को खंगाल डाला और फिर मौके से फरार हो गए, घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

चोरी की कुछ तस्वीरें :

Reported by : Sajid Ali Khan, Reporter -Siddharthnagar (Up Live Express)

  • Related Posts

    साइकिल छोड़ पतंग उड़ाने की तैयारी, आजम खान पर राजभर के बयान से यूपी में सियासी हलचल:
    • October 23, 2026

    उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज होती नजर आ रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की रामपुर जेल में पार्टी के वरिष्ठ नेता…

    Continue reading
    देश के दुश्मन कौन हैं, यह पता लगाना सरकार का काम है, बोले राशिद अल्वी:
    • October 21, 2026

    कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर देश के दुश्मनों की पहचान करने की जिम्मेदारी भी जनता को ही…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *