महराजगंज में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पटाखा दुकानों पर छापेमारी, अवैध भंडारण और फायर सुरक्षा की जांच शुरू :

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पटाखों के अवैध भंडारण और निर्माण से हुई विस्फोटक घटनाओं के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में है, इसी क्रम में महराजगंज जनपद में जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से लाइसेंसधारी पटाखा दुकानों पर छापेमारी अभियान की शुरुआत की है, नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

भारत-नेपाल सीमा से सटे नौतनवा कस्बे में एसडीएम नवीन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कई पटाखा दुकानों की गहन जांच की, इस दौरान भंडारण मानक, फायर सेफ्टी उपकरण, स्टॉक रजिस्टर और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की गई।

एसडीएम नवीन कुमार ने बताया कि दीपावली पर्व और अयोध्या में हुई हालिया विस्फोटक घटना को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि छापेमारी के दौरान लाइसेंस की वैधता, भंडारण क्षमता और अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता की विशेष रूप से जांच की जा रही है।

एसडीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि शासन की मंशा है कि कहीं भी पटाखों का अवैध भंडारण न हो सके, यदि किसी भी स्थान पर नियमों के विपरीत पटाखों का भंडारण पाया जाता है, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



  • Related Posts

    मंदिर पर हमला, पुलिस बोली, जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई:
    • March 3, 2026

    सिद्धार्थनगर | सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत एकडेगा भावपुर के टोला हतवा में मंदिर तोड़े जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल…

    Continue reading
    खामेनेई की मौत के बाद यूपी में हाई अलर्ट, सीएम योगी ने बुलाई आपात बैठक:
    • March 1, 2026

    लखनऊ: इज़राइल के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की आधिकारिक पुष्टि के बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट लागू कर दिया गया है, अंतरराष्ट्रीय…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मंदिर पर हमला, पुलिस बोली, जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई:
    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    टी20 वर्ल्ड कप 2026, चैंपियन बने तो बरसेंगे 27 करोड़ रुपये:
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    मिडिल ईस्ट हालात पर भारत की चिंता, PM मोदी ने नेतन्याहू से की बात: