फर्जी RDX वीडियो से मची सनसनी, महराजगंज पुलिस ने अफवाह फैलाने वालों पर की सख्त कार्रवाई :

महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर आरडीएक्स मिलने की फर्जी अफवाह फैलाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चार साल पुराने एक वीडियो को नया बताकर वायरल करने के आरोप में सात नामजद और कई अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

दरअसल, यह वीडियो वर्ष 2021 की एक ट्रक दुर्घटना से संबंधित था, जिसे कुछ लोगों ने मौजूदा घटना का रूप देकर सोशल मीडिया पर साझा किया।

चौकी प्रभारी मनोज कुमार यादव ने तहरीर में बताया कि 10 अक्टूबर 2025 को क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मुजुरी चौराहे पर आरडीएक्स से भरा ट्रक पकड़े जाने का दावा किया जा रहा था, जांच में स्पष्ट हुआ कि यह दावा पूरी तरह झूठा और भ्रामक था।

पुलिस जांच में पाया गया कि यह वीडियो विपिन सिंह, मोहम्मद अख्तर, श्यामसुंदर गौड़, अमित अग्रहरि, हरि गुप्ता, बिट्ठ विश्वकर्मा और अर्जेय वर्मा सहित कई अन्य अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से पोस्ट किया गया था। इन पोस्टों से क्षेत्र में अफवाह और दहशत का माहौल बन गया।

थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने बताया कि मुजुरी चौकी प्रभारी की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, साथ ही उन्होंने सख्त चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर झूठी और भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में कोई व्यक्ति ऐसी हरकत करने की हिम्मत न कर सके।

  • Related Posts

    उधार के पैसों के लिए हैवान बना दोस्त, कुल्हाड़ी से काट डाला:
    • June 23, 2026

    राजस्थान के टोंक जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपने ही दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी। हैरानी की बात…

    Continue reading
    विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान, AIMIM ने अखिलेश को बताया ‘आज का दुर्योधन’
    • June 23, 2026

    उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रवक्ता शादाब चौहान ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उधार के पैसों के लिए हैवान बना दोस्त, कुल्हाड़ी से काट डाला:
    विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान, AIMIM ने अखिलेश को बताया ‘आज का दुर्योधन’
    लखनऊ अग्निकांड में बड़ा खुलासा, मंजूरी 20 KW की और चल रहा था 34 KVA से ज्यादा लोड:
    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा: