भयावह वारदात, बृजमनगंज रेलवे ट्रैक पर युवक का सिर कटा शव मिला, हत्या की आशंका :

महराजगंज जिले के बृजमनगंज रेलवे स्टेशन पर रविवार रात एक युवक का सिर कटा और नग्न शव रेलवे ट्रैक पर पाया गया। घटना देख यात्रियों ने तुरंत स्टेशन मास्टर को सूचना दी, जिसके बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस को शव का सिर और धड़ अलग-अलग हालत में मिले। युवक पूरी तरह नग्न था और उसके पैर बंधे हुए थे। इन परिस्थितियों को देखकर हत्या कर शव को ट्रेन से फेंकने की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल से लगभग 100 मीटर दूर मृतक की चप्पलें और थोड़ी दूरी पर उसके कपड़े भी मिले।

कपड़ों में पाए गए आधार कार्ड के जरिए युवक की पहचान योगेंद्र यादव (22 वर्ष) के रूप में हुई। वह महाराजगंज के समरधीरा गांव निवासी बलवंत यादव का पुत्र था।

रेलवे और स्थानीय पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन रात लगभग 8:30 बजे मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की पुष्टि की, उन्होंने बताया कि योगेंद्र दो दिन पहले गोरखपुर जाने के लिए बस में बैठाया गया था, लेकिन यह समझ नहीं आ रहा कि वह इस हालत में बृजमनगंज कैसे पहुंचा।

रेलवे पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, मामले की जांच जारी है।

  • Related Posts

    उधार के पैसों के लिए हैवान बना दोस्त, कुल्हाड़ी से काट डाला:
    • June 23, 2026

    राजस्थान के टोंक जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपने ही दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी। हैरानी की बात…

    Continue reading
    विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान, AIMIM ने अखिलेश को बताया ‘आज का दुर्योधन’
    • June 23, 2026

    उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रवक्ता शादाब चौहान ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उधार के पैसों के लिए हैवान बना दोस्त, कुल्हाड़ी से काट डाला:
    विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान, AIMIM ने अखिलेश को बताया ‘आज का दुर्योधन’
    लखनऊ अग्निकांड में बड़ा खुलासा, मंजूरी 20 KW की और चल रहा था 34 KVA से ज्यादा लोड:
    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा: