महराजगंज में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पटाखा दुकानों पर छापेमारी, अवैध भंडारण और फायर सुरक्षा की जांच शुरू :

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पटाखों के अवैध भंडारण और निर्माण से हुई विस्फोटक घटनाओं के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में है, इसी क्रम में महराजगंज जनपद में जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से लाइसेंसधारी पटाखा दुकानों पर छापेमारी अभियान की शुरुआत की है, नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

भारत-नेपाल सीमा से सटे नौतनवा कस्बे में एसडीएम नवीन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कई पटाखा दुकानों की गहन जांच की, इस दौरान भंडारण मानक, फायर सेफ्टी उपकरण, स्टॉक रजिस्टर और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की गई।

एसडीएम नवीन कुमार ने बताया कि दीपावली पर्व और अयोध्या में हुई हालिया विस्फोटक घटना को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि छापेमारी के दौरान लाइसेंस की वैधता, भंडारण क्षमता और अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता की विशेष रूप से जांच की जा रही है।

एसडीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि शासन की मंशा है कि कहीं भी पटाखों का अवैध भंडारण न हो सके, यदि किसी भी स्थान पर नियमों के विपरीत पटाखों का भंडारण पाया जाता है, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



  • Related Posts

    UP MLC Election Results: 2027 से पहले BJP बनाम SP, किसकी होगी जीत?
    • October 27, 2026

    उत्तर प्रदेश में आज 11 विधान परिषद (MLC) सीटों के नतीजे सामने आ रहे हैं। इन नतीजों को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सत्ता का सेमीफाइनल माना जा रहा…

    Continue reading
    अखिलेश यादव की सपा पर ओवैसी का कटाक्ष, ‘समाजवादी यादव परिवार’ रखने की दी नसीहत:
    • October 26, 2026

    उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग भी तेज होती जा रही है। इसी बीच AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *