चलती कार में लगी आग, सवारों ने भागकर बचाई जान

कोल्हुई ; स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम गुलरिहा कला के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की देर रात चलती कार में आग लग गई, उसमें सवार दो लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाई, शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोगों ने मदद की।

जानकारी के अनुसार, गोरखपुर के तारामंडल निवासी सतेन्द्र पाठक और मनीष श्रीवास्तव नौतनवा थाना क्षेत्र के संपतिहा गांव में अपने मित्र से मिलने गए थे, खाना खाने के बाद रात 1:30 बजे गोरखपुर अपने घर जा रहे थे, अभी वह कोल्हुई थाना क्षेत्र के गुलरिहा कला गांव के पास पहुंचे थे तभी अचानक उनकी कार में आग लग गई।

कार में जैसे ही आग लगी दोनों लोग कार को सड़क पर किनारे खड़ी कर तुरंत उसमें से बाहर निकल आए, आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दाेनों वहां से दूर भाग गए, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोल्हुई पुलिस ने दोनों कार सवारों की मदद की, पुलिस ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना देकर बुलाया, तब जाकर आग पर काबू पाया गया।

थानाध्यक्ष कोल्हुई आशीष सिंह ने बताया कि चलती कार में आग लगने से जल गई है,‌ उसमें गोरखपुर निवासी दो लोग बैठे थे, दोनों लोग सुरक्षित हैं।

  • Related Posts

    1090 चौराहे के पास दुकानदारों ने पुलिसकर्मी पर उत्पीड़न का लगाया आरोप, कार्रवाई की मांग:
    • March 24, 2026

    लखनऊ | 1090 चौराहे के पास जियामऊ ढलान पर लगभग 12 वर्षों से दुकान लगाकर आजीविका चलाने वाले गरीब दुकानदारों ने एक पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप लगाए हैं, पीड़ितों का…

    Continue reading
    सिद्धार्थनगर में बड़ा एक्शन, नाबालिग से अपराध करने वाला आरोपी गिरफ्तार:
    • March 22, 2026

    सिद्धार्थनगर जनपद के चिल्हिया थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी रविवार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    IPL से पहले बड़ा खेल! 1660 करोड़ में बिकी RCB:
    केंद्र सरकार लोकसभा सीटों में वृद्धि और महिला आरक्षण बढ़ाने की तैयारी में:
    ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ में शहीदों को श्रद्धांजलि, लोहिया जयंती पर गूंजा परिसर:
    1090 चौराहे के पास दुकानदारों ने पुलिसकर्मी पर उत्पीड़न का लगाया आरोप, कार्रवाई की मांग:
    गोरखपुर को मिली विकास की नई उड़ान- 53 करोड़ की बड़ी परियोजनाएं तैयार: