रक्षाबंधन पर महराजगंज में मौत का साया! स्नान करते समय पानी की मोटर बनी काल, महिला की मौके पर मौत :

महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र के धमौर मटरा गांव में रक्षाबंधन की सुबह खुशियां मातम में बदल गईं। 40 वर्षीय कृष्णावती स्नान कर रही थीं, तभी पानी की मोटर में उतर रहे करंट ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। एक ही झटके में त्योहार का दिन इस परिवार के लिए जिंदगी का सबसे काला दिन बन गया।

करंट लगते ही कृष्णावती जमीन पर गिर पड़ीं। परिजन चीख-पुकार के बीच उन्हें निजी वाहन से सीएचसी निचलौल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

कृष्णावती अपने भाइयों में सबसे छोटी बहन थीं, लेकिन किस्मत ने ऐसा वार किया कि सभी भाइयों की पहले ही मौत हो चुकी थी। रक्षाबंधन के दिन बहन की मौत ने परिवार को अंदर तक तोड़ दिया। पीछे रह गए पति दीना नाथ और तीन बच्चे—सुनीता, प्रियंका और सिंटू—जिनका सहारा अब टूट चुका है।

पुलिस मौके पर पहुंची, शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी। गांव में सन्नाटा पसरा है, घर-घर में इस हादसे की चर्चा है। रक्षाबंधन की खुशियों को निगल गई मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया है।

  • Related Posts

    भारत के एक कदम से चीन में मचा हड़कंप, अरुणाचल की 27 जगहों के बदले नाम:
    • August 11, 2026

    सीमा पर अतिक्रमण की कोशिश में रहने वाला चीन भारत के एक कदम से बौखला गया है। भारत ने अरुणाचल प्रदेश में 27 जगहों के नाम बदल दिए हैं। भारत…

    Continue reading
    बृजमनगंज में जंगल के पास मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में हड़कंप:
    • August 10, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | फरेंदा-बृजमनगंज मार्ग पर ग्राम पंचायत विशुनपुर अदरौना के बिहारी टोला के सामने सोमवार सुबह जंगल के किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंडित रामअनंत पांडेय की गिरफ्तारी के बाद बलिया में अंग्रेजों के खिलाफ तेज हुआ था जनआंदोलन:
    भारत के एक कदम से चीन में मचा हड़कंप, अरुणाचल की 27 जगहों के बदले नाम:
    धानी बाजार में दिखा देशभक्ति का जुनून, तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जुटे स्कूली बच्चे:
    108 फीट लंबे तिरंगे के साथ कोल्हुई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा कस्बा:
    बृजमनगंज में जंगल के पास मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में हड़कंप: