महराजगंज में कांग्रेस का ‘वोट चोरी’ विरोधी मशाल मार्च, चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप :

महराजगंज के सक्सेना चौक पर कांग्रेस पार्टी ने ‘वोट चोरी’ के विरोध में जोरदार मशाल मार्च निकाला। इस दौरान राहुल गांधी ने निर्वाचन आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में फर्जी वोटों के दम पर सरकार बनी।

जिला अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से जनता सवाल पूछ रही है—लोग नरेंद्र मोदी को वोट नहीं देते, फिर भी जीत उनकी होती है। उन्होंने दावा किया कि देशभर में वोट चोरी के पुख्ता सबूत मौजूद हैं, लेकिन निर्वाचन आयोग ने इन तथ्यों को छिपाने का काम किया।

उत्तर प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने इसे लोकतंत्र के साथ मजाक करार दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस जनता के अधिकारों की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ेगी। पूर्व जिला अध्यक्ष बबलू सिंह और शरदेंदु पांडेय ने राहुल गांधी के नेतृत्व की खुलकर सराहना की।

मशाल मार्च में नौतनवा के प्रत्याशी सदा मोहन उपाध्याय, मीडिया चेयरमैन जयप्रकाश लाल, जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। चंदरजीत भारती, कपिल देव शुक्ला, गोपाल शाही, नूर आलम, बक्शीश अली समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी इसमें शामिल हुए।

लोकतंत्र की रक्षा और वोट चोरी के खिलाफ जागरूकता का संदेश देता यह मशाल मार्च जोश और नारेबाज़ी के बीच संपन्न हुआ।

  • Related Posts

    बिलकिस बानो केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों की उम्रकैद की सजा निलंबित:
    • November 16, 2026

    बिलकिस बानो केस: बिलकिस बानो सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए दो दोषियों की उम्रकैद की सजा निलंबित कर दी है और उन्हें…

    Continue reading
    छठ महापर्व के मंच से योगी का विपक्ष पर वार, बोले- सनातन का अपमान करना कुछ लोगों का अधिकार बन गया है:
    • November 15, 2026

    लखनऊ: राजधानी लखनऊ में मां गोमती के तट पर आयोजित छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सपा सांसद एसपी सिंह पटेल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *