प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खाताधारकों को 10,000 रुपये तक ओवरड्राफ्ट सुविधा :

नई दिल्ली ; वित्तीय समावेशन की दिशा में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना *प्रधानमंत्री जनधन योजना (PMJDY) करोड़ों लोगों के लिए आर्थिक सहारा बन रही है, योजना के अंतर्गत पात्र खाताधारकों को अब 10,000 रुपये तक की ओवरड्राफ्ट सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

इस सुविधा के तहत यदि खाताधारक के खाते में पर्याप्त राशि न हो, तब भी वह निर्धारित सीमा तक नकद निकासी या लेन-देन कर सकता है, पहले यह सीमा 5,000 रुपये थी, जिसे बढ़ाकर अब 10,000 रुपये कर दिया गया है।

पात्रता शर्तें :
खाताधारक का खाता कम से कम 6 माह तक नियमित रूप से संचालित होना चाहिए।
* आधार और मोबाइल नंबर खाते से लिंक होना आवश्यक है।
* ओवरड्राफ्ट सुविधा केवल परिवार के एक सदस्य को उपलब्ध होगी, जिसकी उम्र 18 से 65 वर्ष के बीच हो।

अन्य लाभ :
जनधन खातों के साथ रुपे डेबिट कार्ड, 2 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा, और विभिन्न सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ भी मिलता है।

सरकार की मंशा :
सरकार का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण और वंचित वर्ग के लोगों को तत्काल वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि आकस्मिक परिस्थितियों में उन्हें महाजनों या साहूकारों के चंगुल में न फँसना पड़े।

यह खबर आम जनता के लिए राहत भरी है क्योंकि अब जरूरत पड़ने पर बिना जमानत और बिना अतिरिक्त प्रक्रिया के 10,000 रुपये तक की राशि सीधे जनधन खाते से ली जा सकती है।

  • Related Posts

    वंदे मातरम को लेकर नया प्रोटोकॉल? सरकार कर रही है विचार:
    • January 24, 2026

    नई दिल्ली: राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को लेकर केंद्र सरकार एक नए प्रोटोकॉल पर विचार कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार इस बात पर मंथन कर रही है…

    Continue reading
    साइबर अपराध मुक्त यूपी की दिशा में कदम, सीएम योगी ने बताए बचाव के उपाय:
    • January 5, 2026

    लखनऊ | राज्य ब्यूरोउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नागरिकों से साइबर धोखाधड़ी को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश के किसी भी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकसभा स्पीकर पर कागज फेंकने के मामले में 6 सांसदों पर बड़ी कार्रवाई:
    पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए? एनकाउंटर पर CM योगी:
    अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ घटाया, अब 18% होगा शुल्क:
    केंद्रीय बजट 2026–27, इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा दांव, 7 हाई-स्पीड रेल, दवाएं सस्ती, टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं:
    व्यापार मंडल अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज: