फाइनेंस मिनिस्ट्री ने साफ किया—पहली बार लोन के लिए CIBIL स्कोर की नहीं होगी जरूरत :

स्थान/तारीख़ : नई दिल्ली, 27 अगस्त 2025
पहली बार लोन लेने वालों के लिए बड़ी राहत आई है, वित्त मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि अब बैंकों को केवल CIBIL स्कोर न होने की वजह से किसी का लोन आवेदन खारिज करने की अनुमति नहीं है।

मुख्य समाचार:
लोकसभा के मानसून सत्र के दौरान वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने जानकारी दी कि भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने 6 जनवरी 2025 को एक मास्टर डायरेक्शन जारी किया था। इसमें कहा गया है कि अगर कोई व्यक्ति पहली बार लोन के लिए आवेदन करता है और उसके पास CIBIL स्कोर उपलब्ध नहीं है, तो बैंक केवल इसी आधार पर उसका आवेदन अस्वीकार नहीं कर सकते।

वित्त मंत्रालय ने यह भी बताया कि क्रेडिट इंफॉर्मेशन कंपनियां (CICs) किसी व्यक्ति से अधिकतम रकम 100 तक ही शुल्क वसूल सकती हैं और हर व्यक्ति को साल में एक बार इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से मुफ्त क्रेडिट रिपोर्ट उपलब्ध कराना अनिवार्य है।

हालांकि, यह छूट केवल पहली बार लोन लेने वालों के लिए लागू है, बैंक अभी भी लोन चुकाने की क्षमता, आय और अन्य वित्तीय मानकों को देखते हुए ही लोन स्वीकृत करेंगे।

यह कदम नए युवाओं, स्टार्टअप्स और पहली बार बैंकिंग सिस्टम से जुड़ने वाले लोगों को बड़ी राहत देगा, वित्तीय समावेशन (Financial Inclusion) की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

वित्त मंत्रालय का यह निर्णय उन लाखों लोगों को राहत देगा जो बिना किसी पूर्व क्रेडिट इतिहास के पहली बार बैंक से लोन लेने का सपना देख रहे हैं।

  • Related Posts

    रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर ट्रंप की नजर, 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार:
    • September 19, 2026

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और ईरान पर नए प्रतिबंधों से जुड़े ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026’ पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इस कानून…

    Continue reading
    हिंदी दिवस पर अमित शाह बोले मातृभाषा से ही भारत को बेहतर समझ सकता है बच्चा:
    • September 14, 2026

    हिंदी दिवस के अवसर पर मुंबई में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘वंदे मातरम्’ के महत्व और मातृभाषा की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि ‘वंदे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *