महराजगंज में बनीं एक दिन की एसपी रिम्स सिंह, महिला सुरक्षा और सम्मान के लिए उठाए सशक्त कदम :

महराजगंज में मिशन शक्ति 5.0 के तहत 12वीं की छात्रा रिम्स सिंह ने एक दिन के लिए पुलिस अधीक्षक का पद संभाला। यह अभियान महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण पर केंद्रित है।

पदभार संभालते ही रिम्स ने पीआरवी के रिस्पांस टाइम की जानकारी ली और वायरलेस सेट के माध्यम से जिले के सभी थानों से संवाद स्थापित किया, उन्होंने महिला हेल्प डेस्क पर आए प्रार्थना पत्रों की बारीकी से समीक्षा की और मिशन शक्ति केंद्रों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, इस दौरान पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना भी उनके साथ मौजूद रहे।

रिम्स ने थाना कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतकर्ताओं से शालीन और संवेदनशील व्यवहार करें, उन्होंने कहा, “अक्सर महिलाएं और बेटियां समाज के डर से अपनी आवाज़ नहीं उठा पातीं, पुलिस का कर्तव्य है कि उन्हें यह भरोसा दिलाया जाए कि उनकी बात सुनी जाएगी।”

निचलौल थाने के मिशन शक्ति केंद्र से संपर्क कर रिम्स ने एक महिला शिकायतकर्ता से सीधे बात भी की, महिला ने बताया कि उसके पारिवारिक विवाद का समाधान केंद्र द्वारा कर दिया गया है और वह पुलिस की कार्रवाई से पूरी तरह संतुष्ट है।

अंत में, रिम्स ने कोतवाली थाने का निरीक्षण किया और मिशन शक्ति हेल्प डेस्क तथा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी ली। उन्होंने अपने पूरे दिन का उपयोग नारी सुरक्षा और सशक्तिकरण को और मजबूत करने में किया।



  • Related Posts

    इंडियनऑयल का बड़ा फैसला- वैश्विक महंगाई के बावजूद देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर:
    • March 21, 2026

    वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में तेज़ी के बीच, देश में स्थिरता पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। इंडियनऑयलकॉर्प ने जानकारी दी इंडियनऑयलकॉर्प ने जानकारी दी है कि…

    Continue reading
    कलश यात्रा से गूंजा सोंधी गांव, शुरू हुआ श्रीराम कथा महोत्सव:
    • March 18, 2026

    महराजगंज (लक्ष्मीपुर) क्षेत्र के बउरहवां बाबा शिव मंदिर, ग्राम सोंधी में आयोजित श्री श्री 108 रुद्र महायज्ञ एवं भव्य श्रीराम कथा (पंचम वर्ष) का शुभारंभ मंगलवार, 17 मार्च 2026 को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिद्धार्थनगर में बड़ा एक्शन, नाबालिग से अपराध करने वाला आरोपी गिरफ्तार:
    पति ने नहीं भरवाया गैस सिलेंडर, 5 महीने के बच्चे को लेकर घर छोड़कर चली गई पत्नी:
    USA vs PAK टकराव में भारत पर परमाणु हमले की धमकी:
    सड़क की चौड़ाई पर विवाद, गांव में तनाव, महिला पर लाठी-डंडों से हमला:
    चुनाव के बाद महंगाई का झटका? Rahul Gandhi ने जताई ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका: