महराजगंज में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने व्यापारियों को दी GST सुधारों की जानकारी:

महराजगंज में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने व्यापारियों से संवाद किया और GST सुधारों की जानकारी साझा की, मंत्री ने पनियरा विधानसभा के परतावल बाजार, मऊपाकड़ बाजार और हनुमानगढ़ी चौराहे का दौरा किया।

उन्होंने बताया कि कई आवश्यक वस्तुओं पर GST खत्म कर दिया गया है, जबकि कुछ वस्तुओं पर टैक्स स्लैब 18% से घटाकर 5% कर दिया गया है, चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार का लक्ष्य है ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को बढ़ावा देना, और सरकार पारदर्शिता, सरलता लाने के लिए लगातार काम कर रही है, डिजिटल लेन-देन को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में व्यापारियों ने अपनी समस्याएं साझा कीं, व्यापारी श्रवण निगम ने कहा कि अब टैक्स व्यवस्था बेहद सरल हो गई है। वहीं, मुरली निगम ने बताया कि GST सुधारों से उन्हें राहत मिली है। छोटे व्यापारियों ने और सुधारों की भी उम्मीद जताई।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया सहित कई नेता और स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    सरकारी खरीद केंद्रों पर अब आसान होगी गेहूं बिक्री, रजिस्ट्रेशन जरूरी नहीं:
    • April 20, 2026

    उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को राहत देते हुए गेहूं खरीद को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब किसान बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के भी सरकारी खरीद केंद्रों पर अपनी फसल…

    Continue reading
    M.R.A.K. इंटर कॉलेज बना तकनीकी शिक्षा का केंद्र, रोबोटिक्स कार्यशाला में उमड़ी छात्रों की भीड़:
    • April 18, 2026

    महराजगंज (धानी बाजार): धानी बाजार स्थित M.R.A.K. (महेश राम अशोक कुमार) कन्या इंटर कॉलेज में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल की गई। विद्यालय में कंप्यूटर, रोबोटिक्स और…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरकारी खरीद केंद्रों पर अब आसान होगी गेहूं बिक्री, रजिस्ट्रेशन जरूरी नहीं:
    महिला आरक्षण विधेयक पर विवाद, पंकज चौधरी बोले—विपक्ष ने रोका ऐतिहासिक कदम:
    महिला आरक्षण पर अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर निशाना, संबोधन को बताया ‘कोरा’:
    महराजगंज ऑनर किलिंग: प्रेमी संग देख बहन को भाइयों ने पीट-पीटकर मार डाला:
    हाईवे पर अब लापरवाही नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किए कड़े निर्देश: