महराजगंज में मुख्यमंत्री योगी के प्रस्तावित दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद :

महराजगंज में मुख्यमंत्री के आज प्रस्तावित आगमन को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है, मुख्यमंत्री 29 नवंबर को घुघली कस्बे में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे। उनके आगमन से पहले सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

गुरुवार देर शाम पुलिस लाइन में व्यापक स्तर पर पुलिस बल की ब्रीफिंग की गई, जिसमें सुरक्षा रणनीति स्पष्ट रूप से बताई गई।

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने सुरक्षा ड्यूटी में तैनात सभी राजपत्रित अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को कड़े निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसपी मीणा ने सभी पुलिसकर्मियों को अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट को पूरी तरह समझने और कार्यक्रम स्थल से लेकर मार्ग सुरक्षा तक हर पहलू पर विशेष ध्यान देने को कहा, उन्होंने बताया कि वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

एस्कॉर्ट ड्यूटी, मार्ग सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, बल को यह भी निर्देश दिया गया है कि मुख्यमंत्री के आने-जाने के रूट पर किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए और आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जाए।

अधिकारियों को व्यवस्था की निरंतर समीक्षा करते रहने और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश भी दिए गए, ब्रीफिंग के दौरान जनपदभर से आए राजपत्रित अधिकारी, थानाध्यक्ष, उपनिरीक्षक और अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

News Reported by : Jaynendra Upadhyay, Reporter- (Up Live Express)

  • Related Posts

    SIR प्रक्रिया में तेजी, महराजगंज में किसी भी पात्र मतदाता को न छोड़ने की पहल:
    • January 31, 2026

    महराजगंज जनपद में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत दावों और आपत्तियों की सुनवाई लगातार जारी है। इस विशेष अभियान के अंतर्गत 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके…

    Continue reading
    ट्रेन लेट होने से छात्रा की परीक्षा छूटने पर रेलवे पर 9.10 लाख रुपये का जुर्माना:
    • January 27, 2026

    बस्ती (उत्तर प्रदेश) उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय रेलवे को बड़ी राहत देने वाले एक फैसले में 9 लाख 10 हजार रुपये…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकसभा स्पीकर पर कागज फेंकने के मामले में 6 सांसदों पर बड़ी कार्रवाई:
    पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए? एनकाउंटर पर CM योगी:
    अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ घटाया, अब 18% होगा शुल्क:
    केंद्रीय बजट 2026–27, इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा दांव, 7 हाई-स्पीड रेल, दवाएं सस्ती, टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं:
    व्यापार मंडल अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज: