अखिलेश यादव का RJD पर बने गानों को लेकर तंज, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया बड़ा बयान :

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिहार चुनावों में आरजेडी पर आधारित बनाए गए गानों को लेकर एक दिलचस्प और हल्की-फुल्की टिप्पणी की।

उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा मैं अपने कलाकारों से कहूंगा कि बिहार वाला गाना मत बना देना और प्रेस के साथियों से अनुरोध करूंगा कि कोई चाहे जैसा भी गाना बनाए, उसे हमारा मत बता देना।

गौरतलब है कि बिहार चुनाव परिणाम आने के बाद से ही आरजेडी पर बने इन गानों को लेकर जमकर राजनीतिक हलचल मच गई थी, सोशल मीडिया पर ये गाने वायरल हुए, समर्थक और विरोधी दोनों ही इन पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएँ दे रहे थे, जिससे मामला और ज्यादा सुर्खियों में आ गया।

अब अखिलेश यादव के इस बयान ने न सिर्फ माहौल को हल्का-फुल्का किया, बल्कि राजनीतिक चर्चाओं में एक नया दिलचस्प मोड़ भी जोड़ दिया।

  • Related Posts

    बृजमनगंज में धूमधाम से निकली मां भद्रकाली की भव्य शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब:
    • November 12, 2026

    महराजगंज, बृजमनगंज। बृजमनगंज में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मां भद्रकाली की भव्य शोभायात्रा पूरे हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में…

    Continue reading
    यूपी को मिलेगा नया आर्थिक केंद्र, 7 प्लांटों के विकास पर 5 हजार करोड़ खर्च करने की तैयारी:
    • November 11, 2026

    उत्तर प्रदेश में रेलवे के विकास और औद्योगिक विस्तार को नई गति देने के लिए योगी सरकार ने बड़ा विकास खाका तैयार किया है। करीब 5,000 करोड़ रुपये के निवेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *