आलमाइटी पी०जी० कॉलेज बृजमनगंज में टैबलेट वितरण समारोह

आलमाइटी पी०जी० कॉलेज बृजमनगंज में टैबलेट वितरण समारोह, छात्रों के चेहरों पर खुशी की झलक :

नगर पंचायत बृजमनगंज स्थित आलमाइटी पी०जी० कॉलेज में सोमवार को टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में एम०ए० के छात्रों को टैबलेट वितरित किए।

मुख्य अतिथि राकेश जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को जोड़ने के लिए टैबलेट और स्मार्टफोन बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस कॉलेज के छात्रों में अपार प्रतिभा है, और अगर वे इन उपकरणों का सही दिशा में उपयोग करते हैं, तो वे अपने सपनों को पूरा करने में सफल होंगे।

महाविद्यालय के निदेशक महमूद आलम ने इस अवसर पर कहा कि आज के तकनीकी युग में सूचनाओं का संग्रहण और आदान-प्रदान स्मार्टफोन और टैबलेट की मदद से आसान हो गया है।

महाविद्यालय के प्रबंधक मकसूद अहमद खान ने छात्रों से आग्रह किया कि वे इन टैबलेट्स का उपयोग अपने ज्ञानवर्धन और तकनीकी दक्षता को बढ़ाने के लिए करें।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेश भारती, मुख्य नियंता अनवर अली, अम्ब्रीश चौहान, लोकेश राय, नीरज कुमार पटवा, चन्द्रमा चौरसिया, दीपक यादव सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    • March 3, 2026

    नेपाल में 5 मार्च को प्रस्तावित संसदीय चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है, चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से सीमा को 72 घंटे के लिए…

    Continue reading
    महाराजगंज में होली पर कड़ा पहरा, 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया जिला:
    • March 2, 2026

    महाराजगंज पुलिस ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जिले को 4 जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रंगों, उमंग और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया होली का महापर्व:
    ईरान-इजराइल जंग का सीधा असर भारत पर, MEA की बड़ी कार्रवाई:
    मंदिर पर हमला, पुलिस बोली, जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई:
    भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, नेपाल चुनाव के मद्देनजर आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध:
    टी20 वर्ल्ड कप 2026, चैंपियन बने तो बरसेंगे 27 करोड़ रुपये: