सांसद चंद्रशेखर आज़ाद पर यौन उत्पीड़न का आरोप:

सांसद चंद्रशेखर आज़ाद पर यौन उत्पीड़न का आरोप: पीएचडी स्कॉलर रोहिणी घावरी ने महिला आयोग में दर्ज कराई शिकायत :

“कानूनी लड़ाई शुरू हो चुकी है, सच सामने आकर रहेगा”-डॉ. रोहिणी

नई दिल्ली/इंदौर, 23 जून 2025— भीम आर्मी के संस्थापक और नगीना (उत्तर प्रदेश) से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है, स्विट्जरलैंड में पीएचडी कर रहीं अनुसूचित जाति की छात्रा डॉ. रोहिणी घावरी ने राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

आयोग ने सोमवार को शिकायत का संज्ञान लेते हुए प्रक्रिया शुरू कर दी है, वहीं डॉ. रोहिणी ने मीडिया से कहा कि, “कानूनी लड़ाई शुरू हो चुकी है, यह लड़ाई मेरे स्वाभिमान और सम्मान की है, पीछे नहीं हटूंगी, सच सामने आकर रहेगा।”

मामला क्या है…?
डॉ. रोहिणी, इंदौर के बीमा अस्पताल में सफाईकर्मी के परिवार से आती हैं, 2019 में वे स्विट्जरलैंड के जिनेवा विश्वविद्यालय में मध्य प्रदेश सरकार की छात्रवृत्ति के तहत उच्च शिक्षा के लिए गईं थीं, वहीं पढ़ाई के दौरान उनकी मुलाकात चंद्रशेखर आज़ाद से हुई, शिकायत के अनुसार, जून 2021 से दोनों के बीच संवाद और रिश्ते की शुरुआत हुई, जो लगभग तीन साल चला।

शिकायत में रोहिणी ने आरोप लगाया है कि चंद्रशेखर ने खुद को अविवाहित बताकर उनसे विवाह का वादा किया, और इसी भरोसे पर उन्होंने उनके साथ व्यक्तिगत और राजनीतिक सहयोग किया, रोहिणी का दावा है कि चंद्रशेखर ने कई बार भारत आने पर उन्हें होटल और अपने दिल्ली स्थित निवास पर बुलाया और उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

“उन्होंने मेरी सहमति के बिना मेरे साथ कई बार संबंध बनाए, जब मैंने इस रिश्ते से बाहर निकलने की बात की, तो उन्होंने आत्महत्या की धमकी दी और ‘बहुजन आंदोलन छोड़ने’ जैसी बातों से मानसिक दबाव बनाया,” — डॉ. रोहिणी

भावनात्मक शोषण और बदनामी का आरोप :
डॉ. रोहिणी ने लिखा कि उन्हें ‘रखैल’ जैसे अपमानजनक शब्दों से संबोधित किया गया और सामाजिक बदनामी का सामना करना पड़ा, इस मानसिक दबाव में आकर उन्होंने दो बार आत्महत्या का प्रयास भी किया।

“मैं मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक रूप से पूरी तरह से टूट चुकी हूं, मैं चाहती हूं कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो ताकि किसी और बेटी को यह सहना न पड़े।”

14 जून को चंद्रशेखर प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते वक्त कहा था, अब कोर्ट में ही बोलूंगा।

चंद्रशेखर की प्रतिक्रिया :
9 जून को सोशल मीडिया पर आरोप सामने आने के बाद, चंद्रशेखर ने 14 जून को झांसी में मीडिया से कहा :-

  • “मेरी मां ने मुझे सिखाया है कि किसी भी महिला का अपमान न हो, वह कोर्ट जा रही हैं, मैं भी कोर्ट में ही जवाब दूंगा।”
  • उन्होंने बयान में रोहिणी का नाम नहीं लिया।

कार्यक्रम में हंगामा : “रेप आरोपी को जेल भेजो” जैसे स्लोगन लिखे

कार्यक्रम में हंगामा :
रविवार को उत्तर प्रदेश के बस्ती ज़िले में चंद्रशेखर के कार्यक्रम में हंगामा हो गया, 10 महिलाओं ने तख्तियां लेकर विरोध किया, जिन पर “रेप आरोपी को जेल भेजो” जैसे स्लोगन लिखे थे, आधे घंटे तक हंगामा चला, जिसके बाद आज़ाद समाज पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं और पुलिस ने मिलकर प्रदर्शनकारियों को बाहर निकाला।

यूपी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव

महिला आयोग की प्रतिक्रिया :
यूपी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कहा:

“यदि रोहिणी के आरोपों की जांच में पुष्टि होती है तो सांसद चंद्रशेखर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार का गलत बर्ताव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

इस मखमले ने न केवल राजनीतिक खेमे में हलचल मचाई है, बल्कि एक बार फिर यह सवाल खड़ा किया है कि समाज में दलित और महिला अधिकारों की रक्षा कितनी सशक्त है, अब पूरा मामला जांच और न्यायिक प्रक्रिया के दायरे में है, रोहिणी की आवाज़ ने देशभर में बहस को एक नई दिशा दे दी है।

  • Related Posts

    आलमाइटी संस्था ने बढ़ाया गुरुजनों का मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान:
    • September 5, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | जनपद महराजगंज के बृजमनगंज स्थित आलमाइटी पब्लिक इण्टरमीडिएट कालेज में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के जन्म दिवस एवं शिक्षक दिवस के…

    Continue reading
    राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने राम भक्तों से मांगा समर्थन और आशीर्वाद:
    • September 4, 2026

    श्री राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने शुक्रवार को अयोध्या में भगवान राम के भक्तों से समर्थन और आशीर्वाद की अपील की। उन्होंने कहा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईकोर्ट ने तौकीर रज़ा की जमानत ठुकराई, ‘सर तन से जुदा’ नारे को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी:
    लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, 21 साल से बंद है चुनाव:
    एक साल में चौथी पोस्टिंग बदली, IAS नेहा मारव्या सिंह ने जताई नाराजगी:
    लखनऊ में बीजेपी की बड़ी बैठक विनोद तावड़े ने अखिलेश यादव के PDA को घेरा:
    आलमाइटी संस्था ने बढ़ाया गुरुजनों का मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान: