महराजगंज डीएम का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य केंद्रों में लापरवाही पर नर्स का वेतन काटा गया :

महराजगंज: जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) हरपुर महन्थ और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) घुघुली का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित आरोग्य मेले के दौरान किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मरीजों से सीधे संवाद किया। उन्होंने हरपुर महन्थ PHC में दवा लेने आए मरीजों – मंजू हरपुर और ओमप्रकाश जगदीशपुर से उनके स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी ली, जिलाधिकारी ने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि वे मरीजों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करें और सेवाभाव से दवा प्रदान करें।

दवा स्टोर में उत्पादन और एक्सपायरी डेट की जांच
जिलाधिकारी ने दवा स्टोर का भी निरीक्षण किया, जहां उन्होंने दवाओं की उपलब्धता, उत्पादन तिथि और एक्सपायरी डेट की जांच की, निरीक्षण के दौरान उन्होंने अपना ब्लड शुगर भी चेक कराया। इस समय तक केंद्र पर 18 मरीजों की जांच कर उन्हें दवा वितरित की जा चुकी थी।

घुघुली CHC में मिली लापरवाही, नर्स का वेतन काटा गया, इसके बाद जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) घुघुली का निरीक्षण किया, यहां पता चला कि 1 नवंबर से अब तक 18 महिलाओं की डिलीवरी हो चुकी थी, जिनमें से दो डिलीवरी निरीक्षण के दौरान हुई थीं।

इस दौरान डिलीवरी के बाद एक महिला को समय से पहले छुट्टी देने के मामले में नर्स तनुश्री की लापरवाही सामने आई, जिस पर जिलाधिकारी ने उनका एक दिन का वेतन बाधित करने का आदेश दिया।

आरोग्य मेले में आठ मरीजों की जांच कर दवा का वितरण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला, सीएचसी प्रभारी नीरज सिंह सहित अन्य डॉक्टर और स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

  • Related Posts

    BJP यूपी में संगठनात्मक बदलाव, क्षेत्र और मोर्चा प्रभारियों की घोषणा:
    • August 8, 2026

    लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए क्षेत्र एवं मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की है। पार्टी की जारी सूची के अनुसार छह नेताओं…

    Continue reading
    भीषण सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हुए पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल:
    • July 29, 2026

    सिसवा बाजार (महराजगंज): कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम बरवा द्वारिका के पास 24 जुलाई की रात हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ग्राम सभा रजवल मदरहा निवासी कृष्णा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोटन में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस:
    लखनऊ में CM योगी की तिरंगा यात्रा, बोले- ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं:
    क्या UPI से पैसे भेजने पर देना होगा शुल्क? वित्त मंत्री ने दिया जवाब:
    BJP यूपी में संगठनात्मक बदलाव, क्षेत्र और मोर्चा प्रभारियों की घोषणा:
    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बृजमनगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई: