नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा और फर्जी बुकिंग पर रोक लगाने के उद्देश्य से एक अहम फैसला लिया है। रेलवे ने टिकट बुकिंग से जुड़े नियमों में बदलाव करते हुए अब आईडी/आधार वेरिफिकेशन को अनिवार्य कर दिया है। नए नियमों के तहत बिना वैध पहचान पत्र के कई सेवाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा।
रेलवे के अनुसार, आरक्षित टिकटों (Reserved Tickets) की बुकिंग के दौरान यात्री को अपनी पहचान साबित करनी होगी। खासतौर पर तत्काल टिकट (Tatkal Ticket) और सीमावर्ती क्षेत्रों से जुड़ी ट्रेनों में यह नियम सख्ती से लागू किया जा रहा है।
अधिकारियों का कहना है कि इस कदम से
* फर्जी टिकट बुकिंग पर रोक लगेगी
* दलालों की मनमानी खत्म होगी
* वास्तविक यात्रियों को सुविधा मिलेगी
रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि यात्रा के दौरान यात्री को वही आईडी साथ रखनी होगी, जिसकी जानकारी टिकट बुकिंग के समय दी गई है, जांच के दौरान आईडी न मिलने पर जुर्माना या कार्रवाई भी हो सकती है।
रेलवे यात्रियों से अपील की है कि टिकट बुक करते समय सही जानकारी दर्ज करें और यात्रा के दौरान वैध पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ रखें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।





