ट्रेन से सफर हुआ महंगा, रेलवे ने लागू किया नया किराया ढांचा :

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने यात्रियों के किराए में मामूली बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है, यह नया किराया 26 दिसंबर 2025 से लागू होगा, रेलवे के अनुसार यह बढ़ोतरी लंबी दूरी की मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में की गई है, जबकि लोकल ट्रेनों और मासिक सीजन टिकट (MST) पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक, नॉन-एसी और एसी श्रेणी के यात्रियों के लिए किराए में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है। इसका मतलब है कि यदि कोई यात्री लगभग 500 किलोमीटर की यात्रा करता है, तो उसे करीब 10 अतिरिक्त भुगतान करना होगा। वहीं, साधारण (जनरल) श्रेणी में 215 किलोमीटर से अधिक की दूरी पर 1 पैसा प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी लागू होगी।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह बढ़ोतरी यात्रियों पर न्यूनतम प्रभाव डालने के उद्देश्य से की गई है, इस फैसले से रेलवे को लगभग 600 करोड़ के अतिरिक्त राजस्व की उम्मीद है, जिससे यात्री सुविधाओं और बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाया जाएगा।

हालांकि,
* लोकल/सबअर्बन ट्रेनें
* मासिक सीजन टिकट (MST)
* उपनगरीय सेवाएं
इन पर किराया वृद्धि लागू नहीं होगी।

  • Related Posts

    पुरंदरपुर में पार्टी के दौरान चली गोली, 17 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप:
    • September 18, 2026

    पुरंदरपुर (महराजगंज)। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के परसोहिया, मधुकरपुर गांव में पार्टी के दौरान अचानक गोली चलने से 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जिसान हाशमी पुत्र…

    Continue reading
    धानी ब्लॉक के नगवा में बिजली व्यवस्था बदहाल, बांस-बल्ली के सहारे लटक रहे तार:
    • September 18, 2026

    महराजगंज। धानी ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम सभा नगवा में बिजली व्यवस्था लंबे समय से बदहाल बनी हुई है। गांव में पक्के विद्युत पोल के अभाव में कई जगह बांस-बल्ली के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पुरंदरपुर में पार्टी के दौरान चली गोली, 17 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप:
    धानी ब्लॉक के नगवा में बिजली व्यवस्था बदहाल, बांस-बल्ली के सहारे लटक रहे तार:
    PM मोदी के जन्मदिन पर दीये जलाने के अभियान पर सौरव दास का नया बयान:
    विश्वकर्मा जयंती: बृजमनगंज में नगर पंचायत की गाड़ियों का हुआ पूजन, नगर अध्यक्ष ने चढ़ाया तिलक-माल्यार्पण:
    बृजमनगंज में दर्दनाक हादसा: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, 10 साल की बच्ची झुलसी: