परीक्षा की पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता, UPPSC केंद्र का जिलाधिकारी ने लिया जायजा :

महराजगंज में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 को सफल और पारदर्शी ढंग से आयोजित कराने के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने 09 अक्टूबर 2025 को जीएस वी एस इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र की सभी व्यवस्थाओं का विस्तार से जायजा लिया। इसमें परीक्षा कक्षों की व्यवस्था, अभ्यर्थियों के बीच उचित दूरी, सीसीटीवी कैमरों की कार्यक्षमता, सुरक्षा इंतजाम और बायोमेट्रिक सत्यापन जैसी महत्वपूर्ण तैयारियों की समीक्षा शामिल थी।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और स्वच्छता जैसी सभी आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए और परीक्षा के दौरान कोई भी अनियमितता न हो, उन्होंने कहा, परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं ताकि अभ्यर्थियों को कोई असुविधा न हो।

पुलिस अधीक्षक ने भी भरोसा दिलाया कि परीक्षा केंद्र के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और किसी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग अभ्यर्थियों के लिए सुरक्षित और अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं।

  • Related Posts

    SIR प्रक्रिया में तेजी, महराजगंज में किसी भी पात्र मतदाता को न छोड़ने की पहल:
    • January 31, 2026

    महराजगंज जनपद में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत दावों और आपत्तियों की सुनवाई लगातार जारी है। इस विशेष अभियान के अंतर्गत 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके…

    Continue reading
    ट्रेन लेट होने से छात्रा की परीक्षा छूटने पर रेलवे पर 9.10 लाख रुपये का जुर्माना:
    • January 27, 2026

    बस्ती (उत्तर प्रदेश) उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय रेलवे को बड़ी राहत देने वाले एक फैसले में 9 लाख 10 हजार रुपये…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकसभा स्पीकर पर कागज फेंकने के मामले में 6 सांसदों पर बड़ी कार्रवाई:
    पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए? एनकाउंटर पर CM योगी:
    अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ घटाया, अब 18% होगा शुल्क:
    केंद्रीय बजट 2026–27, इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा दांव, 7 हाई-स्पीड रेल, दवाएं सस्ती, टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं:
    व्यापार मंडल अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज: