घुघुली-फ़रेंदा रेलखंड निर्माण, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू, अतिक्रमण हटाने के बोर्ड लगाए गए:

महराजगंज जिले के फरेंदा तहसील क्षेत्र में घुघुली-फरेंदा रेल खंड के निर्माण की प्रक्रिया जोर पकड़ रही है, भारतीय रेलवे ने विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण हटाने के बोर्ड लगा दिए हैं, जिससे भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू हो गई है।

इस नए रेल खंड के बनने से क्षेत्र के छात्रों, व्यापारियों, किसानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है।

स्थानीय मछली गांव, करीमनगर, चौरी, बारातगाड़ा, झावाकोट, रामनगर, भैसहिया, खजुरिया, गढ़वा, मुजहना, भगवानपुर, महदेवा दुबे, पिपरा तहसीलदार, महुअवा, हरैया, बरगदवा, गोपालपुर और सोनबरसा सहित कई गांवों के लोग खजुरिया के पास रेलवे स्टेशन की मांग कर रहे हैं।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि फरेंदा रेलवे स्टेशन से खजुरिया लगभग 10 किलोमीटर दूर है, और मानक के अनुसार भी यहाँ स्टेशन बनाना उचित होगा। इससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा प्राप्त होगी।

भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता और समाजसेवी गौरीशंकर पाण्डेय, चंद्रशेखर गुप्ता और मुरारी निषाद सहित सैकड़ों लोगों ने रेलवे मंत्रालय से अपील की है और जनहित में खजुरिया के पास स्टेशन स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया है।

  • Related Posts

    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    • August 23, 2026

    नौतनवां, महराजगंज | नौतनवां तहसील सभागार में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोईयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक…

    Continue reading
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण:
    • August 22, 2026

    उसका, सिद्धार्थनगर | जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद में ‘थाना दिवस’ का आयोजन किया गया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    सिद्धार्थनगर: सनई-पकड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित टेंपर पलटने से ड्राइवर की मौत:
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण:
    अमित शाह चर्चा के लिए तैयार थे, स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी से पूछा- भागा कौन?