जीएसटी सुधार आम आदमी और कारोबारियों के लिए गेम चेंजर, वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी :

बृजमनगंज, महराजगंज
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि जीएसटी सुधार देश की अर्थव्यवस्था और आम नागरिक दोनों के लिए ऐतिहासिक कदम है, 22 सितंबर से लागू होने वाले इन बदलावों के बाद साबुन, शैंपू, कार, ट्रैक्टर और एयर कंडीशनर सहित करीब 400 उत्पादों की कीमतें कम हो जाएंगी, यही नहीं, व्यक्तिगत स्वास्थ्य और जीवन बीमा पर दिया गया प्रीमियम भी अब कर-मुक्त होगा।

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी

रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र नगर पंचायत बृजमनगंज में प्रथम आगमन पर आयोजित भव्य स्वागत समारोह में उन्होंने जनता को संबोधित किया, स्वागत सभा का आयोजन पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह और नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल के नेतृत्व में किया गया, इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने उन्हें फूल मालाओं और गुलदस्तों से सम्मानित किया।

सभा को संबोधित करते हुए पंकज चौधरी ने कहा,
“यह निर्णय आम आदमी, छोटे कारोबारियों और निर्यातकों के लिए बड़ी राहत है, कर प्रणाली अब और अधिक सरल, पारदर्शी और व्यापार अनुकूल बनेगी।”

पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि इन सुधारों से किसान, व्यापारी और आम नागरिक सभी को सीधा लाभ मिलेगा, उन्होंने बताया कि अब शून्य-रेटेड सप्लाई और इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर से जुड़े कारोबारियों को 90% रिफंड जोखिम-आधारित प्रणाली के तहत तुरंत मिलेगा, जिससे छोटे निर्यातकों की पूंजी अटकेगी नहीं और उनका कारोबार तेज़ी से आगे बढ़ेगा।

इसके अलावा, छोटे कारोबारियों को ध्यान में रखते हुए सरलीकृत जीएसटी पंजीकरण योजना लागू की गई है, जिनकी मासिक कर देनदारी 2.5 लाख रुपये तक होगी, उन्हें मात्र तीन कार्य दिवस में स्वतः पंजीकरण मिल जाएगा।

नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा कि इन सुधारों से उपभोक्ताओं और व्यापारियों दोनों पर आर्थिक बोझ कम होगा।

भव्य स्वागत समारोह में योगेंद्र यादव, उदयराज यादव, हरीशचंद्र सोनकर, अनूप चौरसिया, नारद लोधी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय उतार-चढ़ाव का असर, सोना-चांदी के भाव लुढ़के:
    • June 11, 2026

    मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच भी घरेलू वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन मल्टी कमोडिटी…

    Continue reading
    पीएम मोदी की अपील से ज्वेलरी शेयरों में भारी बिकवाली, रुपया ऐतिहासिक निचले स्तर पर:
    • May 12, 2026

    11 मई, 2026 को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बाजार का हाल:BSE Sensex: 1,312.91 अंक (1.70%) गिरकर 76,015.28 के स्तर पर बंद हुआ।NSE Nifty: 360.30…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर वार, बोले- विकास और जनकल्याण की सोच नहीं बची:
    राम मंदिर का श्रेय लेने वाली BJP अब जवाब दे, डोनेशन विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा हमला:
    परीक्षा सुरक्षा के लिए बड़ा कदम, Telegram पर 22 जून तक रोक:
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड में नया खुलासा, कर्मचारियों की निकासी पर नहीं होती थी चेकिंग:
    बहुसंख्यक समाज जहर से प्रभावित हो गया — जावेद अली के बयान पर बवाल: