सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, चांदी के दाम में भारी गिरावट:

Gold & Silver: कई दिनों से लगातार बढ़ रहे सोने और चांदी के दामों में बुधवार को अचानक गिरावट देखने को मिली। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 800 रुपये सस्ता हुआ, जबकि चांदी की कीमत में 5730 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 800 रुपये गिरकर 1,58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पहले मंगलवार को सोने की कीमत में 2000 रुपये की तेज़ी आई थी। वहीं, चांदी के भाव में भारी गिरावट दर्ज की गई।

बुधवार को चांदी 5730 रुपये टूटकर 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। मंगलवार को चांदी 2,40,730 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।बताया जा रहा है कि भारी बिकवाली, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और भू-राजनीतिक अनिश्चितता के कारण सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव बना है।

  • Related Posts

    भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ी खुशखबरी, IMF ने बढ़ाया GDP ग्रोथ का अनुमान:
    • October 13, 2026

    दुनियाभर में जारी आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर एक सकारात्मक खबर सामने आई है। इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की…

    Continue reading
    रुपये में 1% से ज्यादा की बढ़त, विदेशी मुद्रा बाजार में RBI का बड़ा एक्शन:
    • October 12, 2026

    भारतीय मुद्रा बाजार में सोमवार को बड़ी तेजी दर्ज की गई। कारोबार शुरू होते ही अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में 1% से अधिक का उछाल आया। रुपये…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *