लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों को समग्र स्वास्थ्य व पर्यावरण के प्रति किया गया जागरूक:

लखनऊ: Lucknow University के सोशल वर्क विभाग में Neeva Foundation के तत्वावधान में “Holistic Health and Healthy Environment Awareness” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम का आयोजन हर्षित द्विवेदी जी द्वारा किया गया।

अतुल कुमार शुक्ला, राष्ट्रीय सचिव, समाजवादी पार्टी (छात्र सभा) ने कार्यक्रम के दौरान लोगों को जागरूक किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को समग्र स्वास्थ्य (Holistic Health) के महत्व के साथ-साथ स्वस्थ पर्यावरण के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान प्रतिभागियों को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य के संतुलन के साथ पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों एवं प्रतिभागियों को बताया गया कि स्वस्थ जीवनशैली और स्वच्छ पर्यावरण एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। साथ ही, प्रकृति की रक्षा, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और सतत विकास के लिए आवश्यक कदमों पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में जागरूकता बढ़ाने और सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

  • Related Posts

    गार्डों को हटाने के विरोध में लखनऊ विश्वविद्यालय में आंदोलन, कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन:
    • September 14, 2026

    लखनऊ। आज लखनऊ विश्वविद्यालय में सैकड़ों की संख्या में सिक्योरिटी गार्डों को निकाले जाने के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद कुलसचिव भावना मिश्रा और चीफ प्रॉक्टर प्रो.…

    Continue reading
    लखनऊ विश्वविद्यालय में शुरू हुआ गोमती पुस्तक महोत्सव, CM योगी ने किया उद्घाटन:
    • September 12, 2026

    लखनऊ | लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर शनिवार से किताबों और साहित्य के रंग में रंग गया। यहां गोमती पुस्तक महोत्सव का आगाज हुआ, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी की 50 सीटों पर उतरेगी करणी सेना, सूरज पाल सिंह अम्मू का बड़ा ऐलान:
    बृजमनगंज में ट्रेन ठहराव की मांग तेज, 15131/15132 ट्रेन के ठहराव को लेकर एकजुट हुए शिक्षक:
    डिजिटल पेमेंट पर बड़ा अपडेट! UPI के ₹2,000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर लगेगा शुल्क:
    सिद्धार्थनगर में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, मची चीख-पुकार बाल-बाल बचे छात्र:
    महराजगंज में दो छात्रों का साहस, तेज बहाव में कूदकर बचाई महिला की जान, जिलाधिकारी ने किया सम्मानित: