सिद्धार्थनगर: जिला मुख्यालय के भीमापार-कोड़रा मार्ग पर बच्चों को स्कूल ले जा रही एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस सवार बच्चे बाल-बाल बच गए, जबकि कुछ बच्चों को मामूली चोटें आने की सूचना है। बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में बस चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस सड़क किनारे पलट गई।

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बस से बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सड़क पर अतिक्रमण और बस की तेज रफ्तार भी हादसे की वजह बताई जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त बस भीमापार स्थित सरला इंटरनेशनल एकेडमी की बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
News Reported by: Pulkit Agrahari




