महराजगंज में दो छात्रों का साहस, तेज बहाव में कूदकर बचाई महिला की जान, जिलाधिकारी ने किया सम्मानित:

महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र में नहर में एक महिला के छलांग लगाने के बाद घटनास्थल पर मौजूद कक्षा 10 के दो छात्रों ने अपनी जान की परवाह किए बिना तेज बहाव में छलांग लगा दी। दोनों छात्रों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए डूब रही महिला को किसी तरह नहर से बाहर निकाला और उसकी जान बचा ली।

महिला की जान बचाने वाले कक्षा 10 के छात्र कृष्णा गुप्ता एवं सद्दाम हुसैन को महराजगंज जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

दोनों छात्रों ने अपनी जान की परवाह किए बिना नहर के तेज बहाव में उतरकर डूब रही महिला को सकुशल बाहर निकाला। छात्रों का यह साहस और मानवता की भावना युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। दोनों छात्रों के नाम राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार हेतु प्रेषित करने का निर्देश संबंधित को दिया गया। छात्रों की इस बहादुरी पर पूरे जनपद को गर्व है।

  • Related Posts

    प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में पक्की यज्ञशाला का शिलान्यास बजरंग बहादुर सिंह ने रखी नींव:
    • September 13, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 10 स्थित हरनामपुर चौराहा के प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को धार्मिक अनुष्ठान का भव्य आयोजन किया गया। इस…

    Continue reading
    अखिलेश यादव से मिले सुशील टिबड़ेवाल, महराजगंज की पांचों सीटों पर जीत का मिला लक्ष्य:
    • September 13, 2026

    सिसवा/निचलौल (महराजगंज)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से शनिवार को नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर महराजगंज जनपद के वरिष्ठ समाजवादी नेता…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी की 50 सीटों पर उतरेगी करणी सेना, सूरज पाल सिंह अम्मू का बड़ा ऐलान:
    बृजमनगंज में ट्रेन ठहराव की मांग तेज, 15131/15132 ट्रेन के ठहराव को लेकर एकजुट हुए शिक्षक:
    डिजिटल पेमेंट पर बड़ा अपडेट! UPI के ₹2,000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर लगेगा शुल्क:
    सिद्धार्थनगर में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, मची चीख-पुकार बाल-बाल बचे छात्र:
    महराजगंज में दो छात्रों का साहस, तेज बहाव में कूदकर बचाई महिला की जान, जिलाधिकारी ने किया सम्मानित: