यूपी की 50 सीटों पर उतरेगी करणी सेना, सूरज पाल सिंह अम्मू का बड़ा ऐलान:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर करणी सेना ने बड़ा ऐलान किया है। करणी सेना ने राज्य की 50 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल सिंह अम्मू ने कहा कि वह खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन उनकी पार्टी के युवा चुनावी मैदान में उतरेंगे।

UGC रोलबैक के मुद्दे पर लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में अम्मू ने कहा, मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन मेरी पार्टी के युवा मैदान में उतरेंगे। हम चाहते हैं कि जो घमंड में चूर हैं, उसको जमीन पर लाएंगे। अम्मू के कार्यक्रम में अलंकार अग्निहोत्री, हर्ष दुबे समेत कई लोग मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को लोगों को जाति और धर्म के नाम पर नहीं बांटना चाहिए। उनके मुताबिक, आज केवल दो ही जाति है- एक अमीर और एक गरीब।

युवाओं को लेकर सरकारों पर निशाना:

सूरज पाल सिंह अम्मू ने कहा कि हिन्दुस्तान में 65 से 68 फीसदी युवा हैं। उन्होंने रोहिणी घावरी, हर्ष दुबे और अलंकार अग्निहोत्री का उदाहरण देते हुए कहा कि ये युवा हैं और युवा केंद्र और राज्य की सरकारों से परेशान हैं। अम्मू ने आरोप लगाया कि इन लोगों को अब देश की नहीं बल्कि अपनी कुर्सी की चिंता है। जब उनसे पूछा गया कि क्या करणी सेना आगामी चुनाव में किसी राजनीतिक पार्टी को समर्थन देगी, तो अम्मू ने कहा कि संगठन अभी इस पर विचार कर रहा है। उन्होंने कहा, अब बदलाव और परिवर्तन का समय है।

जातिगत जनगणना पर भी रखी अपनी बात:

अम्मू ने जातिगत जनगणना के बजाय आर्थिक आधार पर सेंसस कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव इसे नहीं चाहते। साथ ही उन्होंने कहा कि हर कोई ओबीसी की बात कर रहा है, लेकिन जरूरी मुद्दों पर कोई बात नहीं कर रहा है।

पहले बीजेपी में रह चुके हैं अम्मू:

बता दें कि सूरज पाल सिंह अम्मू पहले भारतीय जनता पार्टी में ही थे। हालांकि अब वह करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और बीजेपी से अपना नाता तोड़ चुके हैं। हरियाणा निवासी अम्मू खुद को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा को साथ लेकर चलने वाला बताते हैं।

  • Related Posts

    बृजमनगंज में ट्रेन ठहराव की मांग तेज, 15131/15132 ट्रेन के ठहराव को लेकर एकजुट हुए शिक्षक:
    • September 15, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज। आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज एवं आसपास के क्षेत्र के शिक्षक समुदाय और आम जनता ने लोकसभा सांसद, महराजगंज को पत्र लिखकर ट्रेन संख्या 15131/15132 (नेपालगंज रोड–वाराणसी सिटी एक्सप्रेस)…

    Continue reading
    डिजिटल पेमेंट पर बड़ा अपडेट! UPI के ₹2,000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर लगेगा शुल्क:
    • September 15, 2026

    UPI: डिजिटल ट्रांजैक्शंस पर शुल्क लगाए जाने को लेकर उठे विरोध के बीच सरकार ने UPI पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) को लेकर नया फैसला लिया है। सरकार के अनुसार,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी की 50 सीटों पर उतरेगी करणी सेना, सूरज पाल सिंह अम्मू का बड़ा ऐलान:
    बृजमनगंज में ट्रेन ठहराव की मांग तेज, 15131/15132 ट्रेन के ठहराव को लेकर एकजुट हुए शिक्षक:
    डिजिटल पेमेंट पर बड़ा अपडेट! UPI के ₹2,000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर लगेगा शुल्क:
    सिद्धार्थनगर में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, मची चीख-पुकार बाल-बाल बचे छात्र:
    महराजगंज में दो छात्रों का साहस, तेज बहाव में कूदकर बचाई महिला की जान, जिलाधिकारी ने किया सम्मानित: