गोरखपुर एम्स में मानवता की मिसाल, 98 दिन इलाज के बाद युवती को मिली नई जिंदगी:

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर एम्स में मानवता और चिकित्सा सेवा की मिसाल देखने को मिली। यहां डॉक्टरों ने एक युवती का लगातार 98 दिनों तक इलाज किया और इस दौरान उसका पूरा ख्याल रखने के साथ-साथ इलाज का सारा खर्च भी खुद उठाया।

बताया जा रहा है कि युवती के परिजन उसे मृत समझकर अस्पताल में ही छोड़कर चले गए थे। इसके बावजूद गोरखपुर एम्स के डॉक्टरों ने हार नहीं मानी और युवती की जान बचाने के लिए लगातार प्रयास करते रहे। इलाज के दौरान युवती को तीन बार दिल का दौरा पड़ा, जबकि वह 48 दिनों तक वेंटिलेटर पर रही।

डॉक्टरों की मेहनत और देखभाल का नतीजा रहा कि युवती पूरी तरह स्वस्थ हो गई। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने उसे सुरक्षित उसके घर भेज दिया। यह मामला डॉक्टरों की संवेदनशीलता, समर्पण और मानवता की एक बड़ी मिसाल बनकर सामने आया है।

  • Related Posts

    भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की कोशिश नाकाम, 56 बोरी यूरिया खाद के साथ दो गिरफ्तार:
    • August 20, 2026

    शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) सिद्धार्थनगर की सीमा चौकी बानगंगा की विशेष नाका पार्टी ने बुधवार को तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए…

    Continue reading
    कोल्हुई में युवक की मौत से सनसनी, नहर से बरामद हुआ शव:
    • August 19, 2026

    कोल्हुई (महराजगंज): कोल्हुई थाना क्षेत्र के रायपुर पंडित गांव के बाहर नहर में बुधवार को 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की कोशिश नाकाम, 56 बोरी यूरिया खाद के साथ दो गिरफ्तार:
    सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, चांदी के दाम में भारी गिरावट:
    कोल्हुई में युवक की मौत से सनसनी, नहर से बरामद हुआ शव:
    स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का ‘दिमागी नक्सल’ बयान बना सियासी मुद्दा:
    सेंट पॉल्स स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, प्रस्तुतियों ने मोहा मन: