पश्चिम एशिया तनाव के बीच पीएम मोदी का बड़ा बयान, स्कूलों से ऑनलाइन पढ़ाई अपनाने का आग्रह:

पश्चिम एशिया संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात में कहा कि वह कुछ स्कूलों से भी आग्रह करेंगे कि फिलहाल ऑनलाइन कक्षाओं की व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाए।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी बीते दो दिनों में दूसरी बार वर्क फ्रॉम होम (WFH), स्कूलों में ऑनलाइन क्लासेज और अन्य वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर जोर दे चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने खाद्य तेलों और ईंधन की खपत कम करने की अपील भी की है।

प्रधानमंत्री की लगातार अपीलों के बाद देशभर में कोविड-19 काल के दौरान लागू व्यवस्थाओं की वापसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से अब तक किसी प्रकार के नए नियम या प्रतिबंध लागू करने की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

  • Related Posts

    UP में 26 अक्टूबर को सार्वजनिक छुट्टी, स्कूल-दफ्तर बंद; बैंक खुले रहेंगे:
    • October 25, 2026

    उत्तर प्रदेश में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार, 26 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। योगी सरकार ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है। छुट्टी के दिन…

    Continue reading
    वोटर लिस्ट की जांच में इस्तेमाल सॉफ्टवेयर पर ECI ने नहीं दी जानकारी, जानिए वजह:
    • October 25, 2026

    चुनाव आयोग (ECI) ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान मतदाता सूची में गलतियां पहचानने के लिए इस्तेमाल किए गए सॉफ्टवेयर का नाम और वर्जन बताने से इनकार कर दिया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *