जमीन से ज्वाला की तरह फूटी मिट्टी, सिद्धार्थनगर की घटना ने बढ़ाई लोगों की चिंता:

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। उसका बाज़ार नगर पंचायत क्षेत्र के गोरखपुर मार्ग स्थित यूनियन बैंक के बगल सोहस मोड़ पर धरती से ज्वाला की तरह मिट्टी निकलती दिखाई दी। इस अनोखे दृश्य को देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, अचानक जमीन के अंदर से तेज दबाव के साथ मिट्टी बाहर निकलने लगी, जिसे देखकर आसपास मौजूद लोग दंग रह गए। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

हालांकि इस घटना के पीछे का वैज्ञानिक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन विशेषज्ञ इसे जमीन के भीतर गैस प्रेशर या किसी भूगर्भीय हलचल से जोड़कर देख रहे हैं। फिलहाल प्रशासन को मामले की सूचना दे दी गई है और जांच की बात कही जा रही है।

News Reported by: Pulkit kumar Agrahari Reporter-(Up Live Express)

  • Related Posts

    वोटर लिस्ट की जांच में इस्तेमाल सॉफ्टवेयर पर ECI ने नहीं दी जानकारी, जानिए वजह:
    • October 25, 2026

    चुनाव आयोग (ECI) ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान मतदाता सूची में गलतियां पहचानने के लिए इस्तेमाल किए गए सॉफ्टवेयर का नाम और वर्जन बताने से इनकार कर दिया…

    Continue reading
    फारूक अब्दुल्ला का दिल्ली पर निशाना, पाकिस्तान का जिक्र कर 370 की वापसी का दावा:
    • October 24, 2026

    Article 370: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बारामूला में आयोजित एक रैली के दौरान केंद्र सरकार और अनुच्छेद-370 को लेकर बयान दिया। उन्होंने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *