सोनम वांगचुक को अस्पताल शिफ्ट करने पर हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी:

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने कहा- स्वास्थ्य बिगड़ने और डिवीजन बेंच के आदेश के कारण उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया। सरकार की इस कार्रवाई को मनमाना नहीं कहा जा सकता। वांगचुक को वहीं दवाएं दी जा रहीं, जिसमें उनकी रजामंदी है।

कोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार के साथ पुलिस को 3 दिन में जवाब दाखिल करने का आदेश दिया। दरअसल सोनम की पत्नी गीतांजलि ने वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से प्राइवेट हॉस्पिटल शिफ्ट करने की मांग की थी। मामले में अगली सुनवाई 24 जुलाई को होगी। दिल्ली पुलिस शनिवार सुबह वांगचुक को जंतर-मंतर से उठाकर सफदरजंग अस्पताल ले गई थी। अस्पताल में भी वांगचुक की भूख हड़ताल जारी है।

CJP और वांगचुक 28 जून से NEET पेपर लीक मामले में जवाबदेही तय करने और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के समर्थन में आमरण अनशन पर हैं।

वांगचुक को उठाने के लिए देर रात 1:30 बजे आदेश मिला था: दिल्ली पुलिस के आयुक्त अनुराग कुमार के पद संभालने के 24 घंटे में वांगचुक को धरना स्थल से उठवाकर अस्पताल पहुंचा दिया गया। सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार रात 1:30 बजे इसके निर्देश मिले। फिर नई दिल्ली जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने मंदिर मार्ग थाने में रणनीति बनाई। एक मिनट में बिना टकराव के वांगचुक को कैसे एम्बुलेंस तक ले जाएं, इसकी रिहर्सल की। जैमर लगाने पर भी चर्चा हुई, ताकि कार्रवाई के वीडियो न फैलें।

सुबह 5 बजे अधिकारी जंतर-मंतर पहुंचें। वहां अंतिम ब्रीफिंग दी। फिर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी सफेद चादरें लेकर मंच पर चढ़ गए। कार्रवाई की वीडियोग्राफी से बचने के लिए चादरों का इस्तेमाल किया गया।

  • Related Posts

    फरेंदा-बृजमनगंज मार्ग पर मिला युवक का शव, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:
    • September 3, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | फरेंदा-बृजमनगंज मार्ग पर लेहड़ा मंदिर मोड़ के पास जंगल किनारे गुरुवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव दिखाई देने के बाद मौके पर…

    Continue reading
    पानी की टंकी पर ड्यूटी बनी काल, 27 वर्षीय ऑपरेटर की करंट से मौत:
    • September 3, 2026

    सिद्धार्थनगर, यूपी | इटवा थाना क्षेत्र के पटना गांव में बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। गांव के जल निगम विभाग की पानी की टंकी पर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधानसभा चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, 6 क्षेत्रों में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति:
    यूपी के सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! अब Special TET का रास्ता साफ, सरकार ने दी मंजूरी:
    उसका बाजार थाने में गूंजा रामायण पाठ, भक्तिमय हुआ पूरा परिसर:
    ‘वायुवीर’ को मिला ‘रामकाज’ का जिम्मा; पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO:
    फरेंदा-बृजमनगंज मार्ग पर मिला युवक का शव, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: