विधानसभा चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, 6 क्षेत्रों में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति:

UP Politics: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में अपनी सियासी बिसात बिछाने में जुट गई है। इसी क्रम में यूपी बीजेपी ने अपनी क्षेत्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। नई सूची में कई नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

उत्तर प्रदेश में बीजेपी संगठन के 6 क्षेत्र: अवध, काशी, पश्चिम, ब्रज, गोरखपुर और कानपुर हैं। पार्टी ने इन क्षेत्रों में उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री और सदस्य पदों पर नेताओं की नियुक्तियां की हैं। कानपुर क्षेत्र में जेपी नड्डा के सहयोगी आदित्य त्रिवेदी को क्षेत्रीय महामंत्री बनाया गया है। वहीं अवध क्षेत्र में विकास श्रीवास्तव को क्षेत्रीय मंत्री और राहुल रस्तोगी को क्षेत्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा यूपी बीजेपी ने पश्चिम क्षेत्र में अंकुर राणा को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। इनके साथ नीरज वर्मा, राजकिशोर मौर्य, नितिन मित्तल, पी०के० वर्मा, ठाकुर प्रसाद गंगवार, अवधेश पाण्डेय बादल, मनीष शुक्ला, रेशु भाटिया, दिनेश सिंह और अनूप बाजपेयी को भी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं नरेन्द्र राजपूत, भुवन प्रकाश गुप्ता, अशोक राजपूत, नीतू सिंह, पवन प्रताप सिंह, अखिलेश नाथ दीक्षित, आशीष कोल, अर्चना त्रिपाठी, अमित समाधिया और अरविन्द मुखिया को भी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया गया है। पार्टी ने राजीव मिश्रा, राहुल राज रस्तोगी, डॉ० विमल सिंह, अवधेश कटियार, आनन्द सिंह, आदित्य त्रिवेदी, शिवसिंह भारती और राजेश पटेल को क्षेत्रीय महामंत्री बनाया है।

इसके साथ ही विकास सिंह, महेन्द्र लोधी, काशीराम रावत, अंकित सिंह चंदेल, गौरव भाटिया, विकास श्रीवास्तव ‘बाबा’, पूजा मिश्रा, राम कुमार वर्मा, विजय कुमार भुर्जी, अंजली मौर्य, बीरेंद्र तिवारी, प्रशांत राव चौबे, मनीष तिवारी, सरदार मनजीत सिंह, शिवेंद्र सिंह शैली, रमेश कुशवाहा, आनन्द पटेल, विनोद कुशवाहा, रीता कठेरिया और धीरेन्द्र वर्मा को क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नई सूची में रामदेव पाल, शंकर दयाल पाण्डेय, रामकिशोर राजभर, जसवंत लाल सोनकर, जगदीश पासवान, देवेन्द्र सिंह, सरदार मनदीप सिंह वालिया, अच्छेलाल निषाद और अनीता श्रीवास्तव को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी की इस नई संगठनात्मक टीम को प्रदेश में पार्टी की सियासी तैयारियों को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। पार्टी ने इन नियुक्तियों के जरिए नई सियासी बिसात बिछाने की कोशिश की है।

यूपी बीजेपी नई टीम (लिस्ट देखें):

  • Related Posts

    फरेंदा में 2027 का सियासी मुकाबला! वीरेंद्र चौधरी बनाम बजरंग बहादुर सिंह, क्या फिर आमने-सामने होंगे दोनों?
    • October 16, 2026

    महराजगंज की फरेंदा विधानसभा सीट पर 2027 के चुनाव को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज होने लगी हैं। इस सीट पर कांग्रेस के वीरेंद्र चौधरी और भाजपा के बजरंग बहादुर सिंह…

    Continue reading
    काशी विद्यापीठ में PDA Youth Meet Up अभियान के तहत एपीजे अब्दुल कलाम को दी गई श्रद्धांजलि, शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर हुई चर्चा:
    • October 16, 2026

    वाराणसी, 15 अक्टूबर 2026। PDA Youth Meet Up अभियान के अंतर्गत महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय में भारत रत्न से सम्मानित पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *