बृजमनगंज, महराजगंज | फरेंदा-बृजमनगंज मार्ग पर लेहड़ा मंदिर मोड़ के पास जंगल किनारे गुरुवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव दिखाई देने के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बृजमनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।
पुलिस के काफी प्रयास के बावजूद अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।






