आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट से नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज का ताज छिन गया है। उनकी जगह इंग्लैंड के ही एक अन्य बल्लेबाज ने शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है, जबकि रूट खिसककर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
वहीं, भारतीय कप्तान शुभमन गिल को भी ताजा रैंकिंग में बड़ा फायदा मिला है। अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में शतक जड़ने का लाभ उन्हें आईसीसी रैंकिंग में मिला है। गिल अब टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में भारत के सबसे ऊंची रैंकिंग वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह स्थान यशस्वी जायसवाल के पास था।







