लोटन ब्लॉक में बिजली कटौती को लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश, जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी

लोटन ब्लॉक में बिजली कटौती को लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश, जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी

लोटन, सिद्धार्थनगर ;
जनपद सिद्धार्थनगर के लोटन ब्लॉक अंतर्गत देवपुर मस्जिदिया क्षेत्र सहित आसपास के लगभग पच्चीस गांवों में पिछले पंद्रह दिनों से विद्युत आपूर्ति बुरी तरह से प्रभावित है, लगातार बिजली आपूर्ति बाधित रहने के चलते स्थानीय उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

स्थानीय उपभोक्ताओं और युवाओं—पंकज बाबा, उपेंद्र श्रीवास्तव, बृजेश मणि तथा जितेन्द्र श्रीवास्तव—ने बताया कि उक्त क्षेत्र को क्षेरियाकाछा फीडर से बिजली आपूर्ति की जाती है, जो अब पूरी तरह से ठप पड़ी है, लोटन से सोहास रोड के बीच पड़ने वाले कई गांवों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है।

खराब स्थिति में ट्रांसफार्मर

मोहनागे गांव में लगा ट्रांसफार्मर भी खराब स्थिति में है, जिससे तेल जमीन पर गिर रहा है, बावजूद इसके संबंधित विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है, उपभोक्ताओं का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार शिकायत की गई, परंतु वे न तो समय पर फोन उठाते हैं और न ही मौके पर पहुंचते हैं।

बिजली संकट से प्रभावित प्रमुख गांवों में सहिला, दहला, देवपुर मस्जिदिया, सगुनिहा, मोहनागे, भेलौजी, पड़हरा, खखरा, बरगदही, इमिलिहा, मुड़िला, परसपुर, देवलिया, उदयपुर, परसौना, गेलाडाड़ी, महुआ माफी, भिटपरा, सेमरा और पंडित पुरवा सहित अन्य कई गांव शामिल हैं।

समाजसेवी पंकज बाबा ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो क्षेत्रीय लोग एक बड़े जनांदोलन के लिए बाध्य होंगे।

  • Related Posts

    यूपी भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 64 नामों पर लगी मुहर:
    • June 25, 2026

    यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा ने अपनी नई प्रदेश टीम का ऐलान कर दिया है। गुरुवार को जारी की गई सूची में कुल 64 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी…

    Continue reading
    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 64 नामों पर लगी मुहर:
    उधार के पैसों के लिए हैवान बना दोस्त, कुल्हाड़ी से काट डाला:
    विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान, AIMIM ने अखिलेश को बताया ‘आज का दुर्योधन’
    लखनऊ अग्निकांड में बड़ा खुलासा, मंजूरी 20 KW की और चल रहा था 34 KVA से ज्यादा लोड:
    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा: