घूस मांगने के आरोप में पालिका लिपिक निलंबित करने के निर्देश :

घूस मांगने के आरोप में पालिका लिपिक निलंबित करने के निर्देश :

नौतनवा :
नगर पालिका में भ्रष्टाचार का मामला शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान उजागर हुआ, राहुल नगर वार्ड निवासी विजय कुमार ने जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना को बताया कि बच्चियों का जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए नगर पालिका लिपिक रविकांत वर्मा एक हजार रुपये की घूस मांग रहे हैं, उन्होंने बताया कि कई बार पालिका का चक्कर लगाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इस पर संज्ञान लेते हुए डीएम ने अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज को तत्काल लिपिक रविकांत वर्मा को निलंबित कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए।

इसी कार्यक्रम में ग्राम सभा खरगबरवा की संजू देवी ने शिकायत की कि गांव के कुछ लोग उनकी भूमि पर निर्माण करने से रोक रहे हैं, सात वर्षों से शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई, अधिकारियों ने शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

इस समाधान दिवस में कुल 183 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 23 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, बाकी मामलों के समाधान के लिए विभागीय संयुक्त टीमें गठित की गईं, डीएम और एसपी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निष्पक्ष रूप से समाधान किया जाए, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

समाधान दिवस के दौरान मौजूद अधिकारी :
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला, एसडीएम नवीन प्रसाद, सीओ जयप्रकाश त्रिपाठी, तहसीलदार कर्ण सिंह, नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक रामदरस चौधरी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. हौसला प्रसाद, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, जिलापूर्ति अधिकारी एपी सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत अजय कुमार सिंह, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी नवनीत कुमार।

सोशल मीडिया पर व्यस्त तीन अधिकारियों को चेतावनी :
समाधान दिवस के दौरान तीन अधिकारी अपने कार्यों को छोड़ सोशल मीडिया पर व्यस्त पाए गए,इस पर डीएम संतोष कुमार शर्मा ने नाराजगी जताते हुए श्रम प्रवर्तन अधिकारी गणेश सिंह, उपखंड अधिकारी (वन) लक्ष्मीपुर स्वतंत्र कुमार सिंह और खंड शिक्षा अधिकारी रतनपुर हेमंत कुमार मिश्रा को चेतावनी जारी की।

  • Related Posts

    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    • June 12, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज): नगर पंचायत बृजमनगंज की सुख, समृद्धि एवं लोक कल्याण की मंगलकामना को समर्पित ऐतिहासिक त्रिवार्षिक महापूजा का शुभारंभ आगामी 22 जून 2026 से होने जा रहा है। नगर…

    Continue reading
    महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने चाइल्ड केयर लीव पर दिया अहम आदेश:
    • June 11, 2026

    Delhi High Court: कामकाजी महिलाओं के अधिकारों को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि अब प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    फ्रांस जाएंगे पीएम मोदी, रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर रहेगा फोकस:
    अंतरराष्ट्रीय उतार-चढ़ाव का असर, सोना-चांदी के भाव लुढ़के:
    महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने चाइल्ड केयर लीव पर दिया अहम आदेश:
    रोहित शर्मा को मिला पद्म श्री सम्मान, भारतीय क्रिकेट में योगदान का बड़ा सम्मान: