बृजमनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिकअप में लदे पांच पड़वों के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार

बृजमनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिकअप में लदे पांच पड़वों के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार

बृजमनगंज, महराजगंज | 5 जुलाई 2025

बृजमनगंज पुलिस ने आज वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम दिया, पुलिस ने पिकअप वाहन (संख्या: यूपी 45 टी 6770) को रोककर तलाशी ली, जिसमें अवैध रूप से पांच पड़वा (बैल के बछड़े) लदे हुए पाए गए।

चार आरोपी गिरफ्तार :
थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि इस मामले में चार व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार है:

  1. मोहम्मद याकूब, पुत्र अयूब, उम्र 42 वर्ष
  2. मोहम्मद हसन, पुत्र फिरोज, उम्र 26 वर्ष
  3. अशफाक, पुत्र अहमद राजा, उम्र 32 वर्ष
  4. साहिल, पुत्र राजू, उम्र लगभग 22 वर्ष

वाहन सीज, मुकदमा दर्ज :
पुलिस ने पिकअप वाहन को कब्जे में लेते हुए मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया है, साथ ही चारों अभियुक्तों के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11vके अंतर्गत अपराध संख्या 197/25 दर्ज किया गया है।

जांच एवं विधिक कार्यवाही जारी :
थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है, पुलिस यह भी पता लगा रही है कि पशुओं की तस्करी कहां से और किस उद्देश्य से की जा रही थी, गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध सख्त विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

  • Related Posts

    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    • April 29, 2026

    बृजमनगंज | पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश शासन में कोऑपरेटिव का चेयरमैन बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। पूर्व विधायक के निर्विरोध कोऑपरेटिव चेयरमैन…

    Continue reading
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प:
    • April 28, 2026

    काशी में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में सपा और कांग्रेस जैसे दलों के कारण उनका यह प्रयास संसद में सफल नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम निपटाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट:
    बीजेपी में आते ही राघव चड्ढा को मिला ‘अनुशासन का डोज’, महासचिव ने ऐसे सिखाया प्रोटोकॉल:
    काशी में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिलाओं के आरक्षण को लेकर फिर दोहराया संकल्प:
    3 Idiots 2 जल्द आएगी! Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा: