परतावल में सड़क किनारे मिला व्यक्ति का शव

महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल बाजार में आज सुबह एक व्यक्ति का शव मिला, स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे शव देखा और तुरन्त पुलिस को सूचना दी।परतावल चौकी प्रभारी जटा शंकर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, मृतक की पहचान बच्चू शर्मा के रूप में हुई, वह कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बरवा खास के रहने वाले थे, उनकी उम्र 56 वर्ष थी।परिवार के मुताबिक बच्चू शर्मा सुबह 7 बजे पूजा-पाठ करने के बाद रिश्तेदारी में बरछा जाने के लिए निकले थे, मृतक के तीन बेटे हैं जिसमें दो की शादी हो चुकी है, जबकि एक अविवाहित है।चौकी प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा, पुलिस मामले की हर दिशा में जांच कर रही है।

  • Related Posts

    भीषण सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हुए पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल:
    • July 29, 2026

    सिसवा बाजार (महराजगंज): कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम बरवा द्वारिका के पास 24 जुलाई की रात हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ग्राम सभा रजवल मदरहा निवासी कृष्णा…

    Continue reading
    प्रल्हाद जोशी ने संभाला केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार:
    • July 26, 2026

    Education Ministry: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कर्तव्य भवन में औपचारिक रूप से केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया।कार्यभार…

    Continue reading

    You Missed

    बांकीपुर में BJP को बड़ा झटका, जनसुराज के प्रशांत किशोर की धमाकेदार जीत:
    बृजभूषण को बरी किए जाने के बाद विनेश फोगाट का पहला रिएक्शन:
    52 वर्षीय कॉलेज क्लर्क ने तमंचे से की आत्महत्या, मौत से पहले लिखी भावुक आखिरी इच्छा:
    लेहरा रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत:
    पहले नाम पूछा, फिर मारी गोली… कुलगाम में आतंकियों का दिल दहला देने वाला हमला: