महाराजगंज में श्रमिक दिवस पर जागरूकता शिविर, श्रमिकों को मिले अधिकारों और योजनाओं की जानकारी:

महाराजगंज में मंगलवार को श्रमिक दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में श्रमिकों को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता और विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

शिविर में पैरालीगल वॉलेंटियर्स—नूपुर, पूर्णिमा, श्याम बदन, आशीष और अवधेश—की सक्रिय उपस्थिति रही। उन्होंने श्रमिकों को श्रम कानूनों, नशा मुक्ति अभियान और वैवाहिक विवादों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। साथ ही वॉलेंटियर्स ने श्रमिकों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और आवश्यकता पड़ने पर कानूनी सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

इस कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों और श्रमिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी उपस्थित लोगों को जागरूक और सशक्त बनने का संदेश दिया गया।

News Reported by: Jaynendra Upadhyay, Reporter-(Up Live Express)

  • Related Posts

    फरेंदा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, महिला शिकायतकर्ताओं को मिली प्राथमिकता:
    • October 17, 2026

    महराजगंज। जनपद महराजगंज की तहसील फरेंदा में आज संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी जिलाधिकारी ने की। इस दौरान विभिन्न प्रकरणों और शिकायतों…

    Continue reading
    बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना सही नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने मौलिक अधिकार पर दिया जोर:
    • October 17, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने इंटरनेट तक पहुंच को मौलिक अधिकार बताते हुए कहा है कि बच्चों को इससे पूरी तरह दूर रखना उचित नहीं होगा। अदालत ने बच्चों को इंटरनेट के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *