गौरव सिंह सोगरवाल बने महराजगंज के नए जिलाधिकारी, पदभार ग्रहण कर दिए निर्देश:

महराजगंज जनपद में आज नवागत जिलाधिकारी श्री गौरव सिंह सोगरवाल ने विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। उनके पदभार ग्रहण करते ही प्रशासनिक गतिविधियों में सक्रियता देखने को मिली।

गौरव सिंह सोगरवाल ने विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया

पदभार ग्रहण करने के उपरांत जिलाधिकारी ने कार्यालयाध्यक्षों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं से अवगत कराया और उन्हें सुचारू रूप से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया।

जिलाधिकारी ने कार्यालयाध्यक्षों से परिचय प्राप्त किया

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न पटलों का अवलोकन करते हुए कार्यप्रणाली की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए, ताकि कार्यालयीन व्यवस्थाएं और अधिक प्रभावी एवं सुचारू रूप से संचालित हो सकें।

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया

कार्यप्रणाली की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए

  • Related Posts

    महिलाओं के करियर पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, बोला- सपनों को पूरा करना ‘क्रूरता’ नहीं:
    • May 13, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के करियर और विवाह से जुड़े अधिकारों पर अहम टिप्पणी करते हुए साफ कहा है कि पत्नी का अपने पेशेवर सपनों को पूरा करना वैवाहिक क्रूरता…

    Continue reading
    दवा के लिए भटक रहे मरीज, PHC फुलमनहा में चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति पर ग्रामीणों का प्रदर्शन:
    • May 12, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | स्थानीय लोगों में उस समय आक्रोश फैल गया जब राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय न्यू पीएचसी फुलमनहा लंबे समय से लावारिस हालात में पड़ा मिला। अस्पताल में प्रभारी राजकीय…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिडिल ईस्ट संकट के बीच मोदी-ट्रंप की मुलाकात के आसार:
    अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम घोषित, 3 युवा खिलाड़ियों को मौका:
    बृजमनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट कांड में दो भाई गिरफ्तार:
    मुसलमान पहले हिन्दू थे, राजा भैया के बयान से छिड़ा विवाद:
    ₹96 के पार पहुंचा 1 अमेरिकी डॉलर, रुपये में बड़ी गिरावट: