बृजमनगंज में तेज रफ्तार का कहर, दो बाइकों की भिड़ंत में तीन गंभीर घायल:

महराजगंज जनपद के थाना क्षेत्र बृजमनगंज अंतर्गत घोड़नामपुर चौराहे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज भेजा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रंगीलाल निवासी ग्राम सभा महुलानी टोला ओली नगर, बृजमनगंज से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वे बृजमनगंज से निकलकर घोड़नामपुर चौराहे पर स्थित अमित ऑटो फ्यूल के सामने मुड़ने लगे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों मोटरसाइकिल सवार सड़क पर गिर गए। वहीं दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवक भी चोटिल हो गए। इस हादसे में 57 वर्षीय रंगीलाल प्रजापति को गंभीर चोटें आईं।

स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया।

  • Related Posts

    बृजमनगंज CHC में बुजुर्ग मरीज से पैसे लेने का आरोप, अधीक्षक बोले- होगी जांच:
    • August 20, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बृजमनगंज में इलाज कराने पहुंचे 70 वर्षीय बुजुर्ग मरीज से जांच और दवा के नाम पर 300 रुपये लेने का मामला सामने आया…

    Continue reading
    भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की कोशिश नाकाम, 56 बोरी यूरिया खाद के साथ दो गिरफ्तार:
    • August 20, 2026

    शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) सिद्धार्थनगर की सीमा चौकी बानगंगा की विशेष नाका पार्टी ने बुधवार को तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बृजमनगंज CHC में बुजुर्ग मरीज से पैसे लेने का आरोप, अधीक्षक बोले- होगी जांच:
    चुनाव करीब आते ही अखिलेश का अलर्ट मोड, नेताओं को बयानबाजी पर दी नसीहत:
    भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की कोशिश नाकाम, 56 बोरी यूरिया खाद के साथ दो गिरफ्तार:
    सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, चांदी के दाम में भारी गिरावट: