महराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी निगरानी, हर आने-जाने वाले की सघन जांच :

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में आतंकी खतरे की आशंका गहरा गई है, बिहार पुलिस मुख्यालय को मिली खुफिया जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान समर्थित संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी नेपाल के रास्ते बिहार में दाखिल हो चुके हैं।

खुफिया अलर्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तीनों आतंकियों के फोटो सार्वजनिक कर दिए हैं, इसके मद्देनज़र महराजगंज जनपद की भारत-नेपाल सीमा पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। नेपाल से भारत आने-जाने वाले हर व्यक्ति की सघन जांच की जा रही है और संदिग्ध पाए जाने पर कड़ी पूछताछ की जा रही है।

सीमा सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी, डॉग स्क्वायड की मदद से सामान की जांच और एसएसबी व पुलिस बल की लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है, महराजगंज की 84 किलोमीटर लंबी भारत-नेपाल सीमा को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सीमा पर कड़ी जांच की जा रही है। इसके साथ ही एलआईयू और नेपाल की खुफिया एजेंसियों को भी सतर्क कर दिया गया है, प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

  • Related Posts

    इंडियनऑयल का बड़ा फैसला- वैश्विक महंगाई के बावजूद देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर:
    • March 21, 2026

    वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में तेज़ी के बीच, देश में स्थिरता पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। इंडियनऑयलकॉर्प ने जानकारी दी इंडियनऑयलकॉर्प ने जानकारी दी है कि…

    Continue reading
    20 मार्च क्यों है खास? जानिए इस दिन मनाए जाने वाले प्रमुख अंतरराष्ट्रीय दिवस:
    • March 20, 2026

    विशेष रिपोर्ट | 20 मार्च का दिन भले ही भारत में कोई प्रमुख राष्ट्रीय त्योहार के रूप में नहीं मनाया जाता, लेकिन यह तारीख अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहद महत्वपूर्ण मानी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बारिश के बावजूद महराजगंज में ईद का उत्साह बरकरार, हजारों ने अदा की नमाज़:
    इंडियनऑयल का बड़ा फैसला- वैश्विक महंगाई के बावजूद देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर:
    वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या:
    मोहन भागवत का बड़ा बयान- दुनिया के संकट में भारत की अहम भूमिका:
    20 मार्च क्यों है खास? जानिए इस दिन मनाए जाने वाले प्रमुख अंतरराष्ट्रीय दिवस: