गड्डी गिराकर बनाया शिकार, महिला से लाखों के गहने लेकर भाग निकले ठग :

भिटौली थाना क्षेत्र के शिकारपुर-घुघुली मार्ग पर ठगों ने फिल्मी अंदाज में बड़ी वारदात को अंजाम दिया, बदमाशों ने एक महिला को नकली रुपये की गड्डी का लालच देकर लाखों के गहनों से हाथ साफ कर दिया।

पकड़ी सिसवा निवासी अजोरा देवी पत्नी विजय कुमार अपने मायके बरियारपुर से घर लौट रही थीं, शिकारपुर से सवारी देर होने पर वे पैदल ही घर की ओर बढ़ीं। करीब शाम 4 बजे जैसे ही शिकारपुर-घुघुली मार्ग पर पहुंचीं, ठगों के गिरोह ने उन्हें जाल में फंसा लिया।

गिरोह के एक सदस्य ने रुमाल में बांधी नकली नोटों की गड्डी उनके सामने गिरा दी। महिला द्वारा गड्डी उठाने पर दो और ठग पहुंच गए और नोटों पर दावा करने लगे। आपस में समझौते का नाटक कर पहले ठग ने महिला को भरोसा दिलाया कि रुपये बाद में बांट लेंगे, अभी गहने गिरवी रख दें, इस दौरान महिला से उसका मंगलसूत्र और कान की बाली ले ली गई।

ठगों में से एक पान की गुमटी की तरफ चला गया और दूसरा महिला को कहने लगा कि जाकर देखो वह गया कि नहीं। महिला जैसे ही गुमटी की ओर बढ़ीं, मौका पाकर दूसरा ठग भी फरार हो गया।

महिला के शोर मचाने पर ग्रामीण जुटे और पुलिस को सूचना दी गई। खबर मिलते ही चौकी इंचार्ज अवधेश कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान जल्द कर कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    गोरखपुर एम्स में मानवता की मिसाल, 98 दिन इलाज के बाद युवती को मिली नई जिंदगी:
    • May 10, 2026

    उत्तर प्रदेश के गोरखपुर एम्स में मानवता और चिकित्सा सेवा की मिसाल देखने को मिली। यहां डॉक्टरों ने एक युवती का लगातार 98 दिनों तक इलाज किया और इस दौरान…

    Continue reading
    दिल्ली-गोरखपुर रूट पर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, सफर होगा आसान और सस्ता:
    • May 9, 2026

    दिल्ली से पूर्वांचल जाने वाले लाखों यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भारतीय रेलवे ने नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मंजूरी दे दी है, जिससे अब दिल्ली…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गोरखपुर एम्स में मानवता की मिसाल, 98 दिन इलाज के बाद युवती को मिली नई जिंदगी:
    दिल्ली-गोरखपुर रूट पर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, सफर होगा आसान और सस्ता:
    कुमार विश्वास की नई सरकार को नसीहत, बोले- वामपंथी सोच वाले चेहरों से सतर्क रहे बंगाल:
    Instagram पर अब कोई चैट Safe नहीं? Meta के बड़े फैसले से मचा हड़कंप:
    8 साल बाद गिरफ्तार हुए भाई के कातिल बहन-बहनोई, नेपाल में छिपकर काट रहे थे फरारी: